मोतीचूर लड्डू पराठा

मोतीचूर लड्डू पराठा

मोतीचूर के लड्डू तो आपने खूब खाए होंगे पर क्या चखा है मोतीचूर लड्डू पराठा. नहीं न. तो यहां सीखें इनका लजीज पराठा बनाना...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 5 मोतीचूर के लड्डू
  • 2 कप गेहूं का आटा
  • 2 छोटे चम्मच आटा छिड़कने के लिए
  • 2 छोटे चम्मच अखरोट, बारीक कटे हुए
  • 2 छोटे चम्मच बादाम, बारीक कटे हुए
  • 2 छोटे चम्मच पिस्ता, बारीक कटे हुए, एक चुटकी इलायची पाउडर
  • 3-4 बड़े चम्मच घी पराठा सेकने के लिए
  • 3-4 चम्मच चॉकलेट सॉस, आवश्यकतानुसार पानी

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले आवश्यकतानुसार पानी मिलाकर मुलायम आटा गूंद लें.
- एक बाउल में मोतीचूर लड्डू , अखरोट, बादाम , पिस्ता, इलायची पाउडर डालकर लड्डुओं को मसलते हुए मिलाएं.
- आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लें. इनपर थोड़ा सूखा आटा छिडकें.
- अब मध्यम आंच में एक नॉन-स्टिक तवा गरम करें. फिर लोई से छोटी पूरियां बेल लें. इन पर थोड़ा-सा घी लगाएं.
- अब एक पूरी पर लड्डू का मिश्रण फैलाएं फिर थोड़ा-सा आटा छिड़कें और इसके ऊपर दूसरी पूरी रखकर किनारे दबाकर सील करें. फिर इनपर थोड़ा सूखा आटा छिडकें और उंगलियों से हल्के से दबाएं.
- तवे पर घी लगाएं और एक-एक करके पराठे सेंक लें. जब निचला हिस्सा पक जाए तो पलटकर दूसरी तरफ भी घी लगाकर सेंक लें.
- ऐसे ही सभी पराठे सेंक लें.
- पराठों को हथेलियों के बीच हल्के से मसलकर सर्विंग प्लेट पर रखें.
- इनपर थोड़ा चॉकलेट सॉस, कटे हुऐ मेवे छिड़कें और गरमागरम सर्व करें.

ADVERTISEMENT

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.7 (30 ratings)
3.7 avg from 30 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

मोतीचूर लड्डू पराठा एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 5 मोतीचूर के लड्डू और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes