लंच में बनाएं पालक के मसालेदार पराठे

लंच में बनाएं पालक के मसालेदार पराठे

आपने मसाला पराठे का स्वाद तो की बार लिया होगा, लेकिन अब बनाकर खाएं पालक के मसालेदार पराठे. इसमें पालक को मसालों के साथ भूनकर स्टफिंग तैयार की जाती है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 2 कप गेहूं का आटा
  • 1 कप उबली हुई पालक  
  • 1/4 टीस्पून गरम मसाला
  • 1/4 टीस्पून चिली फ्लेक्स
  • 1/4 टीस्पून काली मिर्च पाउडर
  • 1/4 टीस्पून भुना हुआ जीरा पाउडर, चुटकीभर चाट मसाला
  • 1/4 टीस्पून आमचूर पाउडर
  • 2 हरी मिर्च
  • 1/4 टीस्पून जीरा
  • 1/4 टीस्पून अजवाइन
  • 1/4 टीस्पून राई, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले एक बर्तन में आटा और नमक मिलाकर पानी डालते हुए नरम आटा गूंद लें.
- मीडियम आंच पर पैन में तेल डालकर गरम करने के लिए रख दें.
- इसमें जीरा, अजवाइन और राई डालकर चटकाएं.
- अब पालक, सभी मसाले और नमक मिलाकर 2 मिनट भून लें.
- सब्जी का सारा पानी सोखने पर गैस बंद कर दें. स्टफिंग तैयार है.
- अब आटे की लोइयां तोड़ लें और पूरी जितना बेल लें.
- इसमें एक चम्मच स्टफिंग रखकर लोई को पैक कर दें.
- लोई पर सूखा आटा लगाकर पराठे जितना बेल लें.
- मीडियम आंच पर तवे पर हल्का तेल डालकर गरम होने के लिए रख दें.
- अब पराठा डालकर दोनों तरफ तेल लगाकर करारा होने तक सेंक लें.
- इसी तरह से सारे पराठे तैयार कर लें.
- तैयार हैं पालक के मसालेदार पराठे. दही या रायते के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.5

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

लंच में बनाएं पालक के मसालेदार पराठे एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 कप गेहूं का आटा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes