लंच में बनाएं पालक-पनीर पराठा

लंच में बनाएं पालक-पनीर पराठा

पालक-पनीर का नाम सुनते ही दिमाग में सब्जी का ख्याल आता है, लेकिन आज सब्जी नहीं बल्कि हम बता रहे हैं पालक-पनीर पराठा, जो स्वादिष्ट होने के साथ ही हेल्दी भी होता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 2 कप गेहूं का आटा
  • 1 कप पनीर (कद्दूकस किया हुआ)
  • 2 कप पालक (बारीक कटी हुई)
  • 1 टीस्पून भुना हुआ जीरा पाउडर
  • 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1/4 टीस्पून गरम मसाला, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले एक बर्तन में आटा और नमक डालकर मिला लें.
- अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर नरम आटा गूंद लें.
- एक बर्तन में पनीर, पालक, जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला मिलाकर स्टफिंग तैयार कर लें.
- अब आटे की लोइयां तोड़ लें और पूरी जितना बेल लें.
- इसमें एक चम्मच स्टफिंग रखकर ऊपर से नमक मिला लें और लोई को पैक कर दें.
- अब सूखा आटा लगाकर लोई को पराठे जितना बेल लें.
- मीडियम आंच पर तवा रखें.
- इस पर पराठा डालें और दोनों तरफ तेल लगाकर करारा होने तक सेंक लें.
- इसी तरह से सारे पराठे तैयार कर लें.
- तैयार हैं पालक-पनीर परठा. अचार, दही या रायते के साथ सर्व करें.
नोट:
- स्टफिंग में पहले से नमक नहीं मिलाना है. पहले से नमक मिलाकर रखने से पालक पानी छोड़ने लगेगा.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.5

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

लंच में बनाएं पालक-पनीर पराठा एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 कप गेहूं का आटा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes