ये है गेहूं के आटे की पूरियां बनाने की विधि

ये है गेहूं के आटे की पूरियां बनाने की विधि

पूरियां खाना किसे नहीं पसंद होता. गर्मागर्म पूरियां और साथ आलू की रसेदार सब्जी की बात ही अलग होती है. चाहे कोई भी फंक्शन हो इनका बनना तो तय होता ही है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 2 कप गेहूं का आटा
  • 1 कप पानी
  • 1 चम्मच तेल, नमक स्वादानुसार, तेल तलने के लिए

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- गेहूं के आटा की पूरियां बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में आटा, तेल और नमक को अच्छे से मिला लें.
- जब सभी सामग्री मिल जाए तो थोड़ा थोड़ा पानी डालते हुए आटे को गूंद लें.
- तैयार आटे को कपड़े से ढककर 20 मिनट के लिए छोड़ दें.
- इसके बाद मीडियम आंच में एक कड़ाही में तेल गरम करने के लिए रखें.
- अब आटे से छोटी-छोटी लोइयां तोड़कर पूरियां बेल लें.
- तेल के अच्छे से गरम होने के बाद ही पूरियां डालकर सुनहरा होने तक तल लें और आंच बंद कर दें.
- तैयार है गेहूं के आटे की पूरियां. रसेदार सब्जी और अचार के साथ खाएं और खिलाएं.

नोट:
- पूरियां बेलते समय एक बात का ध्यान रखें की पूरी पर पलथन की जगह तेल का इस्तेमाल करें.


क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.9 (15 ratings)
3.9 avg from 15 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ये है गेहूं के आटे की पूरियां बनाने की विधि एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 कप गेहूं का आटा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes