ऐसे बनाएं आलू के स्टफ्ड पराठे
Back
रोटी-पराठा वेज,लंच,डिनर

ऐसे बनाएं आलू के स्टफ्ड पराठे

आलू के पराठे खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगते हैं. यूं तो हर कोई इन्हें अपने तरीके से बनाना जानता ही है, लेकिन आज हम बता रहे हैं और भी ज्यादा स्वादिष्ट आलू के पराठे बनाने की रेसिपी.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 2 कप गेहूं का आटा
  • 1 कप मैदा
  • 4-6 उबले आलू मीडियम साइज
  • 2 हरी मिर्च (कटी हुई), एक चुटकी हींग
  • 2 चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
  • 1/4 चम्मच गरम मसाला
  • 1 चम्मच चाट मसाला  , नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार
  • 2 चम्मच घी 

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले एक बर्तन में आटा, मैदा, घी और नमक मिला लें.
- अब पानी डालकर नरम आटा गूंद लें.
- एक बर्तन में आलू, हरी मिर्च, हींग, चाट मसाला, गरम मसाला, अदरक-लहसुन का पेस्ट और नमक मिलाकर स्टफिंग तैयार कर लें.
- अब आटे की लोइयां तोड़ लें और पूरी जितना बेल लें.
- फिर एक से दो चम्मच स्टफिंग रखकर लोई को पैक कर दें.
- अब सूखा आटा लगाकर लोई को पराठे जितना बेल लें.
- मीडियम आंच पर तवे पर हल्का तेल डालकर गरम करने के लिए रख दें.
- अब पराठा डालकर दोनों तरफ तेल लगाकर करारा होने तक सेंक लें.
- इसी तरह से सारे पराठे तैयार कर लें.
- तैयार हैं आलू का स्टफ्ड पराठा. मनचाहे पीस में काट कर सर्व करें.

ADVERTISEMENT

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
2.2 (5 ratings)
2.2 avg from 5 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ऐसे बनाएं आलू के स्टफ्ड पराठे एक लोकप्रिय वेज,लंच,डिनर रेसिपी है, जिसे 2 कप गेहूं का आटा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes