सर्दी में बनाएं मूली का पराठा
सर्दी के मौसम में गजब के स्वादिष्ट लगते हैं पराठे. अगर आप भी तरह-तरह के पराठे खाना पसंद करते हैं तो मूली के पराठे के फैन भी जरूर होंगे. आप ही के लिए है हमारी यह खास रेसिपी.
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- भरावन के लिए सामग्री
- 2 मूली
- 2 हरी मिर्च बारीक कटी, आधी कटोरी हरा धनिया बारीक कटा, अदरक एक टुकड़ा कद्दूकस किया हुआ, एक चम्मच चाट मसाला, एक छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
- स्वादानुसार नमक, आटा गूंदने के लिए सामग्री
- 3 कप गेहूं का आटा, आधा चम्मच अजवाइन, आधा छोटा चम्मच नमक, घी या मक्खन (पिघला हुआ पराठे सेकने के लिए)
विधि
- मूली को छीलकर धो लें और फिर इसे कद्दूकस करें. कद्दूकस की हुई मूली को दोनों हाथों से दबाकर उसका पानी अच्छी तरह निचोड़ लें.
- अब मूली में हरी मिर्च , चाट मसाला, भुना जीरा पाउडर, हरी धनिया और नमक डालकर मिक्स करें.
- फिर आटे की लोई बनाकर उसकी छोटी पूरी बेलकर, इसके बीच में मूली का मिश्रण रखें और पूरी को चारों ओर से पलटकर मिश्रण को उसमें बंद करके फिर लोई बनाएं. अब इस लोई को बेलकर पराठा बनाएं.
- इसके बाद गैस पर तवा रखकर गर्म करें. फिर गर्म तवे पर थोड़ा घी डालें. उस पर पराठा डालकर मध्यम आंच पर सेंकें.
- अब पराठे के ऊपरी तरफ भी चम्मच से घी लगाएं और इसे पलटकर दूसरी तरफ से भी सेंकें. ऐसे ही सभी पराठे सेंक लें.
- लीजिए तैयार हैं गर्मागर्म मूली के पराठे.चटनी या दही के साथ इनका स्वाद लें.
ADVERTISEMENT
Browse by Category
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
सर्दी में बनाएं मूली का पराठा एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे भरावन के लिए सामग्री और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
सर्दी में बनाएं मूली का पराठा बनाने के लिए सबसे पहले भरावन के लिए सामग्री तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
सर्दी में बनाएं मूली का पराठा बनाने में लगभग सिर्फ 20 मिनट तैयारी का समय और सिर्फ 20 मिनट पकाने का समय लग सकता है।
यह सर्दी में बनाएं मूली का पराठा रेसिपी लगभग 2 - 4 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
सर्दी में बनाएं मूली का पराठा बनाने के लिए भरावन के लिए सामग्री के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, सर्दी में बनाएं मूली का पराठा को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
सर्दी में बनाएं मूली का पराठा का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
सर्दी में बनाएं मूली का पराठा एक लोकप्रिय इंडियन वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT