ऐसे बनाइए नमक अजवाइन के करारे पराठे

ऐसे बनाइए नमक अजवाइन के करारे पराठे

सादे पराठे तो आप अक्सर खाते ही हैं, पर आटे में नमक और अजवाइन मिलाकर बनाने से इसका स्वाद और बढ़ जाता है. अचार, चटनी या रायते के साथ ये पराठे बहुत ही स्वादिष्ट लगते हैं. 

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • दो कप गेहूं का आटा, एक छोटा चम्मच अजवाइन, एक बड़ा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक बड़ा चम्मच तेल (मोयन के लिए), आधा छोटा चम्मच नमक, पानी जरूरत के अनुसार, तेल जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time सिर्फ 20 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले एक बर्तन में आटा, अजवाइन, लाल मिर्च पाउडर, नमक और तेल डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें.
- इसके बाद इस मिश्रण में पानी डालते हुए मुलायम आटा गूंद लें.
- आटा गूंदने के बाद इसे 10 मिनट के लिए ढककर रख दें.
- मीडियम आंच पर एक तवा गरम करने के लिए रखे.
- इसी बीच आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर रोटियां बेल लें.
- तवे के गरम होते ही इस पर रोटी डालकर तेल लगाकर पराठों को दोनों तरफ से सेंक लें.
- तैयार है नमक अजवाइन का पराठा. हरी चटनी या फिर रायते के साथ गर्मागर्म पराठे सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.5 (2 ratings)
3.5 avg from 2 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ऐसे बनाइए नमक अजवाइन के करारे पराठे एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे दो कप गेहूं का आटा, एक छोटा चम्मच अजवाइन, एक बड़ा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक बड़ा चम्मच तेल (मोयन के लिए), आधा छोटा चम्मच नमक, पानी जरूरत के अनुसार, तेल जरूरत के अनुसार और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes