कुकिंग भी करते हैं अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या को पसंद है यह चीज

कुकिंग भी करते हैं अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या को पसंद है यह चीज

आज यानी 5 फरवरी को अभिषेक बच्चन का जन्मदिन है. अभिषेक कुकिंग को स्ट्रेस बस्टर मानते हैं और साथ ही वह शानदार चिकन करी भी बनाते हैं. आइए उनके स्टाइल में बनाना सीखते हैं चिकन करी.

ADVERTISEMENT

🍳 विधि

Servings 2 - 4
आज यानी 5 फरवरी को बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता अभिषेक बच्चन का जन्मदिन है. अभिषेक कुकिंग को स्ट्रेस बस्टर मानते हैं और साथ ही वह शानदार चिकन करी भी बनाते हैं. आइए उनके स्टाइल में बनाना सीखते हैं चिकन करी.

सामग्री:
1 किलो चिकन
2 प्याज बारीक कटे हुए
1 टेबलस्पून अदरक-लहसुन पेस्ट
1 टेबलस्पून काजू का पेस्ट
1 कप टमाटर प्यूरी
1 टीस्पून हल्दी पाउडर
2 टीस्पून धनिया पाउडर
लाल मिर्च पाउडर स्वादानुसार
1 टीस्पून गरम मसाला पाउडर
1/2 टीस्पून कसूरी मेथी (चाहें तो)
नमक स्वादानुसार
तेल जरूरत के अनुसार

विधि:
- चिकन को धोकर साफ कर लें.
- अब मध्यम आंच पर एक भारी तले के बर्तन में तेल गर्म करें. जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें प्याज डालकर सुनहरा होने तक फ्राई कर लें.
- प्याज फ्राई हो जाए तो इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर 2 मिनट तक पकाएं.
- इसके बाद बर्तन में चिकन के टुकड़े डालकर मिक्स करें. इसे तेज आंच पर 5 मिनट तक पकाएं.
- अब चिकन में लाल मिर्च, हल्दी, धनिया पाउडर, कसूरी मेथी और नमक डालकर मिलाएं.
- बर्तन को ढक्कन से ढककर चिकन को 10 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं.
- फिर बर्तन से ढक्कन हटाकर चिकन में टमाटर प्यूरी डालकर मिलाएं और इसे 2 मिनट पकाएं.
- अब चिकन में लगभग 2 कप पानी डालकर इसे ढकें और 20 मिनट तक मध्यम आंच पर पकने दें.
- इसके बाद गरम मसाला पाउडर और काजू का पेस्ट डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
- फिर चिकन को बिना ढके 5 मिनट तक पकाकर आंच बंद कर दें.
- तैयार है चिकन करी. इसे हरे धनिये से गार्निश कर रोटी और चावल के साथ गर्मागर्म सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.6 (24 ratings)
4.6 avg from 24 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

कुकिंग भी करते हैं अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या को पसंद है यह चीज एक लोकप्रिय सेलिब्र‍िटी कॉर्नर रेसिपी है, जिसे कुकिंग भी करते हैं अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या को पसंद है यह चीज और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह भारतीय खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes