ये है अनार की चटनी बनाने की विधि

ये है अनार की चटनी बनाने की विधि

अब तक आपने अनार को एक फल के तौर पर तो कई बार खाया होगा और इसका जूस भी पिया होगा, पर अब जानिए इसकी चटनी बनाने की विधि जो खाने में बहुत ही लाजवाब लगती है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 1 कप अनार के दाने
  • 4 कली लहसुन की
  • 1/2 टीस्पून राई
  • 1/4 टीस्पून साबुत जीरा
  • 1/2 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 7-8 करी पत्ते, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time सिर्फ 20 मिनट
- सबसे पहले मीडियम आंच पे एक पैन में जीरे को सूखा भून लें.
- अब मूसल में लहसुन, भुना जीरा डालकर पीस लें.
- अनार के दानों को भी दरदरा पीस लें.
- एक कटोरी में अनार, लहसुन-जीरे का पेस्ट, नमक और लाल मिर्च पाउडर डालकर एकसाथ मिलाएं.
- इसके बाद दोबारा मीडियम आंच पे एक पैन में तेल डालकर गरम करें.
- तेल के गरम होते ही राई और करी पत्ता भूनकर चटनी पे डाल दें.
- तैयार है अनार की चटनी.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.5 (4 ratings)
3.5 avg from 4 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ये है अनार की चटनी बनाने की विधि एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 कप अनार के दाने और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes