खजूर-किशमिश की चटनी

खजूर-किशमिश की चटनी

खजूर-किशमिश की चटपटी चटनी का स्वाद बहुत मजेदार होता है. आप इसे मीठे अचार की तरह सर्व कर सकते हैं. जानें यह चटनी बनाने का तरीका...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • एक कप खजूर, कटे हुए, एक कप किशमिश, आधा कप इमली का पेस्ट, एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 2 चम्मच सौंफ, आधी छोटी चम्मच राई
  • स्वादानुसार गुड़, एक बड़ा चम्मच तेल, आवश्यकतानुसार पानी

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
- पैन गैस पर रखकर गर्म करें. फिर इसमें सौंफ और राई डालकर मध्यम आंच पर भूनें.
- जब सौंफ और राई की खुशबू आने लगे तो गैस बंद कर दें.
- अब भुनी सौंफ और राई को ठंडा करके मिक्सर में बारीक पीस लें.
- इसके बाद बर्तन में गुड़, खजूर, किशमिश, इमली का पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर और पिसी हुई सौंफ-राई डालकर मिलाएं.
- फिर पैन में तेल डालकर गैस पर गर्म करें. इसमें सारी सामग्री का मिक्सचर और पानी डालकर मध्यम आंच पर पकाएं.
- इसे 5 मिनट पकाएं जब गुड़ पिघल जाए तो आंच धीमी कर दें और चटनी को 30 से 40 मिनट तक पकाएं.
- जब खजूर और किशमिश अच्छी तरह पक जाएं साथ ही चटनी गाढ़ी हो जाए तो गैस बंद कर दें.
- तैयार है खजूर-किशमिश की चटनी. अब चटनी को ठंडा करके इसे जार में डालकर फ्रिज में रखें और जब चाहें स्नैक्स के साथ, ब्रेड में लगाकर या मीठे अचार की तरह इसे एंजॉय करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.4 (107 ratings)
4.4 avg from 107 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

खजूर-किशमिश की चटनी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे एक कप खजूर, कटे हुए, एक कप किशमिश, आधा कप इमली का पेस्ट, एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes