खाने का स्वाद बढ़ा देगी ये हरी मिर्च की चटनी

खाने का स्वाद बढ़ा देगी ये हरी मिर्च की चटनी

कुछ खट्टी कुछ मीठी और मीठे के साथ तीखी भी, इस तरह का स्वाद देती है हरी मिर्च की चटनी. जानिए इस चटपटे चटनी की आसान विधि.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 6 servings

  • 15 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
  • 3 टीस्पून चना दाल
  • 1/2 टीस्पून अदरक बारीक कटा हुआ
  • 7-8 करी पत्ता
  • 1 टेबलस्पून सूखा नारियल कद्दूकस किया हुआ
  • 1 कप धनियापत्ती बारीक कटी हुई
  • 3 टेबलस्पून तेल
  • 1 टीस्पून नींबू का रस
  • 1 टीस्पून चीनी या गुड़, पानी जरूरत के अनुसार, नमक स्वादानुसार

🍳 विधि

Time 5 से 15 मिनट
Servings 4 - 6
- एक कड़ाही में धीमी आंच में तेल गरम करें.
- तेल के गरम होते ही चना दाल डालकर एक से दो मिनट तक कड़छी से चलाते हुए सुनहरा होने तक भूनें.
- इसके बाद इसमें करी पत्ता और हरी मिर्च डालकर दो मिनट तक भूनें.
- तय समय के बाद इसमें नारियल और अदरक डालकर एक मिनट तक भूनें.
- सभी चीजों के अच्छे से भुन जाने के बाद आंच बंद कर दें और इसे ठंडा होने के लिए रख दें.
- मिश्रण के ठंडा होते ही इसमें चीनी, नमक, नींबू का रस, धनियापत्ती और पानी डालकर इसे मिक्सर जार में पीस लें.
- तैयार है हरी मिर्च चटनी. इसे खाने के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.1 (29 ratings)
4.1 avg from 29 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

खाने का स्वाद बढ़ा देगी ये हरी मिर्च की चटनी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 15 हरी मिर्च बारीक कटी हुई और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes