ऐसे बनाएं पुदीना-नारियल की चटनी

ऐसे बनाएं पुदीना-नारियल की चटनी

खाने में अगर चटनी हो तो खाने का मजा ही कुछ ओर हो जाता है. अक्सर आपने इडली या डोसे के साथ नारियल की चटनी खाई होगी. लेकिन क्या आपने कभी पुदीने की चटनी के साथ इडली खाई है?

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • एक कप पुदीना पत्ती
  • 10-12 करी पत्ता
  • 1 टुकड़ा अदरक बारीक कटा हुआ, एक छोटा कप नारियल किसा हुआ
  • 2-3 हरी मिर्च बारीक कटी हुई, एक टेबलस्पून रोस्टेड चना दाल, पानी आवश्यकतानुसार, तेल आवश्यकतानुसार, तड़का लगाने के लिए
  • 1 टीस्पून राई
  • 9-10 करी पत्ते, चुटकीभर हींग

🍳 विधि

Time सिर्फ 20 मिनट
- सबसे पहले मीडियम आंच पर एक पैन में तेल डालकर गरम करें.
- इसमें करी पत्ता, पुदीने की पत्ती और अदरक डालकर 3-4 मिनट तक भूनकर आंच बंद कर दें.
- अब एक मिक्सी में करी पत्ता, पुदीना, अदरक, नारियल,  हरी मिर्च और चना दाल डालकर अच्छे से पीस लें.
- एक बार पीसने के बाद मिक्सी में नमक और थोड़ा सा पानी डालकर दोबारा पीस लें और एक कटोरी में निकालकर रख लें.
- तड़का बनाने के लिए अब दोबारा मीडियम आंच पर एक तड़का पैन में तेल गरम करें.
- तेल के गरम होते ही इसमें राई, करी पत्ता और हींग डालकर भूनें और चटनी पर डाल दें.
- तैयार है पुदीना-नारियल की चटनी.

नोट:
- आप चाहें तो इसमें हरा धनिया भी मिला सकते हैं.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
5 (2 ratings)
5 avg from 2 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ऐसे बनाएं पुदीना-नारियल की चटनी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे एक कप पुदीना पत्ती और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes