विंटर स्पेशल: तिल की चटनी
Back
चटनी वेज,लंच,डिनर

विंटर स्पेशल: तिल की चटनी

सर्दियों में तिल और मूंगफली दोनों खाना ही बहुत सेहतमंद माना जाता है. ऐसे में इसकी चटनी बनाकर खाना स्वाद और सेहत दोनों से भरपूर होता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 1 कप सफेद तिल
  • 2 टेबलस्पून मूंगफली
  • 1 टेबलस्पून इमली का गूदा
  • 3 सूखी लाल मिर्च1 टीस्पून राई
  • 3-4 कलियां लहसुन की, नमक स्वादानुसार
  • 1 टीस्पून तेल, पानी जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 1 - 2
- तिल की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले मीडियम आंच पर एक पैन में बारी-बारी से मूंगफली और तिल को हल्का भून लें.
- अब ग्राइंडर जार में तिल, 2 सूखी लाल मिर्च, मूंगफली, लहसुन, इमली का गूदा, नमक और पानी डालकर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें.
- अब मीडियम आंच पर पैन में तेल डालकर गर्म कर लें.
- इसमें राई और सूखी लाल मिर्च तड़काएं.
- तैयार पेस्ट को इसमें डालकर गैस बंद कर दें.
- तैयार है तिल की चटनी. इडली या डोसे के साथ इसे सर्व करें.
photo:gettyimages
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
5 (2 ratings)
5 avg from 2 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

विंटर स्पेशल: तिल की चटनी एक लोकप्रिय वेज,लंच,डिनर रेसिपी है, जिसे 1 कप सफेद तिल और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes