खट्टी इमली की चटपटी चटनी बनाने की विधि

खट्टी इमली की चटपटी चटनी बनाने की विधि

समोसे, कचौड़ी हो या और कोई स्नैक, खट्टी-मीठी चटनी को साथ इनका स्वाद और बढ़ जाता है, तो क्यों न यह स्वाद खजूर और इमली की खट्टी-मीठी चटनी बनाकर बढ़ाया जाए.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 1 कप बीज रहित खजूर
  • 1/4 कप बीज रहित इमली, आधा कप गुड़
  • 1 टीस्पून भुना जीरा पाउडर
  • 1/2 टीस्पून लालमिर्च पाउडर
  • 1/2 टीस्पून काला नमक, स्‍वादानुसार नमक

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- एक बर्तन में गुड़ को एक कप पानी में 10 से 12 मिनट के लिए गला दें, फिर उसे गैस पर 5 मिनट के लिए गर्म करें और बाद में ठंडा कर के छान लें.
- प्रेशर कुकर में खजूर और इमली के बीज निकाल कर एक कप पानी में डाल कर 2 से 3 सीटी लगा दें.
- जब कुकर का प्रेशर निकल जाए, तो खजूर और इमली को ठंडा होने दें, फिर इन्हें मिक्‍सी में पीस कर पेस्ट बना लें और उसे छलनी से छान लें.
- अब पेस्ट में गुड़ की चाशनी, लालमिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, काला नमक और नमक मिला दें, ध्यान रखें चटनी न ज्यादा गाढ़ी हो न ज्यादा पतली हो.
- खजूर और इमली की खट्टी-मीठी चटनी तैयार है.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.3 (501 ratings)
4.3 avg from 501 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

खट्टी इमली की चटपटी चटनी बनाने की विधि एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 कप बीज रहित खजूर और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes