सरसों का साग साफ करने में काम आएंगे ये टिप्स

सरसों का साग साफ करने में काम आएंगे ये टिप्स

ठंड में सरसों का साग और मक्के की रोटी ज्यादातर लोग खाना पसंद करते हैं. उत्तर भारत में तो जाड़े के दिनों में यह हर घर में बनती है. साग बनाने में सबसे ज्यादा मेहनत इसे साफ करने में लगती है. इसीलिए हम आप

ADVERTISEMENT

🍳 सुझाव

- सरसों के साग को टेस्टी बनाने के लिए सबसे पहले इसके फूल हटा लें.

- सरसों के साग के डंठल ज्यादा सख्त होते हैं. इसलिए साग में ज्यादा डंठल शामिल न करें.

- अगर ज्यादा मात्रा में साग-भाजी ले आएं हैं तो फिर सिर्फ पत्तियां तोड़ लें.

- साग को एकदम बारीक काटें. इसके बाद अगर बड़े-बड़े डंठल रह जाएं तो निकाल लें.

- साग को बड़े चाकू से काटेंगे तो यह आसानी से कट जाएगी.

- साग को साफ करने के लिए एक बड़े बर्तन को पानी से आधा भर लें.

- फिर इसमें कटी हुई साग डालकर अच्छी तरह हथेलियों से चलाते हुए धुलें.

- साग को एक से दो बार पानी से अच्छी तरह धो लें. (ऐसे बनाएं स्वादिष्ट साग)

- साग को धोने के बाद छलनी या जालीदार बर्तन पर फैलाएं. ऐसा करने से साग का पानी जल्दी निकल जाएगा.

- साग को नल के नीचे रखें और टोंटी से पानी की बौछार लगाकर साफ करने से भी इसमें मौजूद मिट्टी निकल जाएगी.

- अगर जल्दी साग बना चाहती हैं तो इसे पानी में उबाल लें. ठंडा करने के बाद साग को मिक्सर में पीस लें. पानी अलग कर लें और साग पकने बाद यही पानी डालेंगे तो स्वाद बढ़िया आएगा. (पालक सरसों का साग)

- उबालते समय साग में थोड़ा-सा नमक मिला लेंगे तो यह जल्दी गल जाएगी.

 

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
2 (3 ratings)
2 avg from 3 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

सरसों का साग साफ करने में काम आएंगे ये टिप्स एक लोकप्रिय कुकिंग टिप्‍स रेसिपी है, जिसे सरसों का साग साफ करने में काम आएंगे ये टिप्स और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह भारतीय खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes