अचार के बचे मसालों से क्या-क्या बनाया जा सकता है?

अचार के बचे मसालों से क्या-क्या बनाया जा सकता है?

आमतौर पर अचार की कलियां खत्म हो जाने के बाद लोग उसका मसाला भी फेंक देते हैं. जबकि इस मसालों को अलग-अलग खाने में डालकर स्वाद बढ़ाया जा सकता है. आइए आपको बताते हैं अचार के मसालों के बेहतरीन इस्तेमाल

ADVERTISEMENT

🍳 सुझाव

- अचार के मसाले से बढ़िया और टेस्टी अचारी भिंडी, अचारी आलू, अचारी करेला, अचारी छोले, अचारी कबाब, अचारी दही सलाद और अचारी चिकन बनाया जा सकता है. आप चाहें तो इस मसाले से पराठा भी बना सकते हैं.
- बचे हुए अचारी मसाले और तेल से पके हुए चावल से अचारी चावल बनाया जा सकता है.
- दो इडलियों के बीच में अचार का मसाला रखकर अचारी इडली सैंडविच बनाया जा सकता है.
- चटनी का मजेदार स्वाद चाहिए तो इसमें नींबू या अमचूर की जगह अचार का मसाला मिलाया जा सकता है.
- अचार के बचे मसाले को सलाद में मिलाकर इसे टैंगी फ्लेवर वाला बनाया जा सकता है.
- अचार का मसाला बच गया हो तो उसमें लहसुन छीलकर या प्याज काट कर डाल दें. एक नया और स्वादिष्ठ अचार तैयार हो जाएगा.
- अचार के बचे तेल और मसालों से आप सब्जी को एक अलग स्वाद दे सकते हैं.
- बैंगन, टिंडा, भिंडी या करेले में अचार का मसाला भर कर सब्जी बनाएं, बेहद बढ़िया लगती है.
- अचार के मसाले को आटे में गूंदकर आप टेस्टी पराठे या पूरियां भी बना सकते हैं.
- अचारी आलू में भी आप अचार के मसाले का इस्तेमाल कर सकते हैं.
- सूप पसंद करने वाले लोग सूप बनाते वक्त इसमें बचा हुआ अचार का मसाला मिलाकर इसे चटपटा बना सकते हैं.
- खट्टे अचार के मसाले को उबले आलू में मिलाकर टेस्टी पराठा बना सकते हैं. आप चाहें तो अचार मसाले को आटे में मिलाकर रोटी भी बना सकती हैं.
- गेहूं के आटे में मीठे अचार का मसाला, मेथी, और दूसरे मसाले मिलाकर चटपटे थेपले बना सकते हैं.
- मैदा, चावल का आटा और खट्टे अचार का मसाला मिलाकर गूंद लें. इसकी पूरियां बनाकर चाय या चटनी के साथ खाएं.
- अचार के मसाले को मैदा में कुछ मसाले और मिलाकर खस्ता मठरी बनाई जा सकती है.

 

ADVERTISEMENT

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
5 (1 ratings)
5 avg from 1 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

अचार के बचे मसालों से क्या-क्या बनाया जा सकता है? एक लोकप्रिय कुकिंग टिप्‍स रेसिपी है, जिसे अचार के बचे मसालों से क्या-क्या बनाया जा सकता है? और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह भारतीय खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes