पैन में बनाएं स्वादिष्ट केला केक

पैन में बनाएं स्वादिष्ट केला केक

अगर आपके पास ओवन नहीं है तो भी पैन में आसानी से केला केक बना सकते हैं। इस रेसिपी को फॉलो करें और स्वादिष्ट केक का आनंद लें।

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 6 servings

  • 2 पके हुए केले
  • 1 अंडा
  • 3/4 कप कैस्टर शुगर
  • 1/2 चम्मच वेनिला एसेंस
  • 1/3 कप तेल
  • 1 कप दूध
  • 1 1/4 कप मैदा
  • 3 चम्मच बेकिंग पाउडर, एक चुटकी नमक
  • 1 टेबलस्पून मक्खन
  • 2 टेबलस्पून ब्राउन शुगर

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 4 - 6

• एक बाउल में अंडा तोड़ें, उसमें कास्टर शुगर, वेनिला एसेंस, तेल और दूध डालकर अच्छी तरह फेंट लें।
• अब इसमें मैदा, बेकिंग पाउडर और नमक छानकर डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
• केले छीलकर पतले स्लाइस में काट लें।
• एक नॉन-स्टिक पैन में मक्खन गर्म करें, आंच बंद कर के ब्राउन शुगर समान रूप से फैलाएं और केले के स्लाइस ऊपर रखें।
• फिर आंच चालू करें और केक के बैटर को पैन में डालकर बराबर फैलाएं।
ढककर धीमी आंच पर 30 मिनट पकाएं।
• केक को पलटकर दूसरी तरफ भी 10-12 मिनट धीमी आंच पर पकाएं।
• पैन से केक निकालकर कमरे के तापमान पर ठंडा करें।
• केक को सर्विंग प्लेट में निकालें, स्लाइस करें और परोसें।

ADVERTISEMENT

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.5

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

पैन में बनाएं स्वादिष्ट केला केक एक लोकप्रिय पार्टी रेसिपी है, जिसे 2 पके हुए केले और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes