मकर संक्रांति स्पेशल: ऐसे बनाइए तिल-गुड़ की रेवड़ी

मकर संक्रांति स्पेशल: ऐसे बनाइए तिल-गुड़ की रेवड़ी

मकर संक्रांति का त्‍योहार एक-दूसरे से मिलने-मिलाने और खुशियां बांटने का त्‍योहार है. इस दिन कई तरह के पकवान भी बनाए जाते हैं जिनमें से एक है तिल-गुड़ की रेवड़ी.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • आधा कप भुना तिल (सफेद), एक कप गुड़, आधा कप पानी, दो चम्मच कॉर्न सिरप, एक छोटा चम्मच इलायची पाउडर, आधा छोटा चम्मच नींबू का रस, आधा छोटा चम्मच केवड़ा एसेंस, बेकिंग या सिलिकॉन मैट

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
-  रेवड़ी बनाने के लिए सबसे पहले नॉन स्टिक पैन गरम करने के लिए रखें.
- पैन के गरम होते ही इसमें गुड़ और पानी डालकर चलाएं.
- इसके बाद इसमें कॉर्न सिरप मिलाएं.
- लगातार चलाते रहें जब तक कि यह गाढ़ा न हो जाए.
- मिश्रण के गाढ़ा होते ही इसमें इलायची पाउडर और नींबू का रस मिलाएं.
- खुशबू के लिए केवड़ा एसेंस भी डालें.  
- मिश्रण के और भी गाढ़ा होने पर भुना तिल डालकर अच्छे से मिक्स कर लें और आंच बंद कर दें.
- तिल के मिश्रण को थोड़ा ठंडाकर इसे बेकिंग मैट या सिलिकॉन मैट पर फैलाएं.
- जब यह पूरी तरह से ठंडा हो जाए तब इसे गूंद लें और छोटे-छोटे गोलाकार में रेवड़ी बना लें.
- अब इसे दोबारा एक प्लेट पर रखकर सफेद तिल पर रोल कर लें. तैयार है मकर संक्रांति स्पेशल तिल-गुड़ की रेवड़ी.  

नोट:
- अगर आप बिना कॉर्न सिरप के बना रहे हैं तब दो तार की चाशनी जरूर बनाएं.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.5 (2 ratings)
3.5 avg from 2 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

मकर संक्रांति स्पेशल: ऐसे बनाइए तिल-गुड़ की रेवड़ी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे आधा कप भुना तिल (सफेद), एक कप गुड़, आधा कप पानी, दो चम्मच कॉर्न सिरप, एक छोटा चम्मच इलायची पाउडर, आधा छोटा चम्मच नींबू का रस, आधा छोटा चम्मच केवड़ा एसेंस, बेकिंग या सिलिकॉन मैट और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes