ड्रमस्टिक सूप बनाने की विधि
Back
सूप वेज

ड्रमस्टिक सूप बनाने की विधि

यह केरला के त्रावणकोर राज्य की रेसिपी है. पहले सर्दियों में इसका सूप बनाकर पिया जाता था, लेकिन अब कम बनाई जाती है. 

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 8 ड्रमस्टिक/सहजन
  • 1/2 टीस्पून काली मिर्च पाउडर
  • 1/2 कप प्याज कटी हुई
  • 2 टीस्पून अदरक लहसुन का पेस्ट
  • 1 टीस्पून धनिया पत्ती कटी हुई
  • 1 चुटकी चिली फ्लेक्स, नमक स्वादानुसार, पानी जरूरत के अनुसार
  • 1 टीस्पून नींबू का रस
  • 1 टीस्पून घी

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 1 - 2
- ड्रमस्टिक सूप यानी सहजन का सूप बनाने के लिए सबसे पहले ड्रमस्टिक को टुकड़ों में काट लें.
- अब मीडियम आंच पर प्रेशर कुकर में घी गर्म करने के लिए रख दें.
- इसमें प्याज डालकर भूनें.
- अब अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर चला लें.
- अब ड्रमस्टिक डालकर चलाते हुए 2 मिनट तक पका लें.
- इसमें 2 कप पानी डालकर 2 सीटी आने तक पका लें.
- अब ग्राइंडर जार में डालकर पेस्ट बना लें.
- पेस्ट को छलनी से 2 बार छान लें और बचा हुआ गूदा फेंक दें.
- इसके बाद मीडियम आंच पर पैन में छना हुआ ड्रमस्टिक सूप डाल दें.
- सूप में उबाल आते ही इसमें नमक, काली मिर्च पाउडर और चिली फ्लेक्स डालकर 4-5 मिनट तक पका लें.
- तय समय बाद आंच बंद कर दें.
- अब नींबू का रस डाल दें.
- धनियापत्ती डाल कर गार्निश कर लें.
- तैयार सूप को बर्तन में निकाल कर सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.2 (5 ratings)
4.2 avg from 5 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ड्रमस्टिक सूप बनाने की विधि एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 8 ड्रमस्टिक/सहजन और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन,सूप खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes