मिक्स वेज स्पेशल सूप बनाने की विधि
Back
सूप वेज

मिक्स वेज स्पेशल सूप बनाने की विधि

सर्दियों में गर्मागर्म सूप पीने का मजा ही कुछ और है. सूप वेज हो तो मजा ही कुछ और हो जाता है. हम बता रहें हैं मिक्स वेज स्पेशल सूप की रेसिपी. कई सारी सब्जियों से यह सूप टेस्टी और हेल्दी हो जाता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 1/2 कप प्याज
  • 1/4 कप फूल गोभी
  • 1/4 कप लौकी
  • 1/4 कप गाजर
  • 1/4 कप बीन्स
  • 1/4 कप शिमला मिर्च
  • 1/4 कप पत्ता गोभी
  • 1/4 कप हरी प्याज
  • 1/4 कप धनिया
  • 1 टीस्पून काली मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार
  • 1 टीस्पून बटर

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 1 - 2
- वेज स्पेशल सूप (Mix veg soup)  बनाने के लिए सबसे पहले सारी सब्जियों को धोकर बारीक काट लें.
- अब मीडियम आंच पर कुकर में फूलगोभी, लौकी, गाजर, प्याज, नमक और 5 कप पानी डालकर 5-6 सीटी आने तक पका लें.
- अब छलनी की मदद से सारी सब्जियां एक बर्तन में निकाल लें.
- अब ग्राइंडर जार में सब्जियों को डालकर पेस्ट बना लें.
- गैस पर एक पैन में बटर डालकर गर्म कर लें.
- अब बीन्स, शिमला मिर्च, पत्ता गोभी डालकर 2 मिनट के लिए चलाते हुए पका लें.
- पकी हुई सब्जियां अलग उतार कर रख लें.
- उसी पैन में धीमी आंच पर सब्जियों का पेस्ट डालकर 1 उबाल आने तक पका लें.
- अब हरी प्याज, धनिया, काली मिर्च पाउडर और नमक डालकर 2 मिनट तक पका लें.
- तैयार सूप को बर्तन में डालकर सर्व करें.

ADVERTISEMENT

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.8 (4 ratings)
4.8 avg from 4 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

मिक्स वेज स्पेशल सूप बनाने की विधि एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1/2 कप प्याज और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes