इमली की रसम बनाने की विधि
Back
सूप वेज

इमली की रसम बनाने की विधि

इमली की रसम को पची पुलसु कहते हैं. यह आंध्र प्रदेश की फेमस डिश है. इसे इमली, हरी मिर्च और गुड़ मिलाकर बनाया जाता है. इसकी खास बात है कि इसमें मिर्च को रोस्ट करके मिलाते हैं जिसके इसका स्वाद चटपटा हो ज

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 1 कप कच्ची इमली
  • 3 कप पानी
  • 2 हरी मिर्च
  • 1 प्याज
  • 8-10 करी पत्ता
  • 2 टेबलस्पून धनिया
  • 1 टेबलस्पून गुड़ (कद्दूकस किया हुआ), नमक स्वादानुसार, तड़के के लिए:, तेल
  • 1 टीस्पून जीरा
  • 1 सूखी लाल मिर्च
  • 4-6 करी पत्ते

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- इमली की रसम (Imli Rasam) बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में पानी में इमली डालकर आधे घंटे के लिए रख दें.
- अब हरी मिर्च में बीच से चीरा लगाकर धीमी आंच पर भून लें.
- जब मिर्च दोनों तरफ से भुन जाए, तो थोड़ा ठंडा करके छिलका उतार लें.
- अब एक बर्तन में प्याज, करी पत्ता और धनिया बारीक काट लें.
- इसमें भुनी हुई मिर्च डालकर अच्छी तरह से मेश कर लें.
- अब इमली वाले पानी को छलनी से छानते हुए इसमें डाल दें.
- अब गुड़, नमक और पानी डालकर अच्छी तरह से मिलाकर घोल तैयार कर लें.
- मीडियम आंच पर पैन में तेल गर्म करने के लिए रख दें.
- इसमें जीरा, सूखी लाल मिर्च और करी पत्ता डालकर तड़का लगाएं.
- अब गैस बंद करके घोल में तड़का डालकर मिला लें.
- तैयार है चटपटी-खट्टी इमली की रसम यानी पची पुलसु (pachi-pulusu).
- इसे चावल के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.3 (7 ratings)
4.3 avg from 7 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

इमली की रसम बनाने की विधि एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 कप कच्ची इमली और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes