ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- 1 किलो टमाटर
- 1 प्याज, बारीक काट लें
- 4 कलियां लहसुन की
- 1 इंच अदरक
- 1 चुकंदर
- 3 आंवले, गुठली निकाल लें
- 2 गाजर
- 1/2 आलू
- 1 टेबलस्पून नींबू का रस
- स्वादानुसार नमक
- 1 टीस्पून शक्कर
- 1 टीस्पून काली मिर्च पाउडर
- 1 बड़ी स्लाइस मक्खन/बटर
- 1 तेजपत्ता
- 1/2 लीटर पानी, प्रेशर कूकर
विधि
- टमाटर को धोकर छोटे टुकड़ों में काट लें.
- सभी सब्जियों को छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें.
- ज्यादातर लोग सूप बनाने के लिए खुले बर्तन का इस्तेमाल करते हैं. जबकि टोमैटो सूप का स्वाद बढ़िया चाहिए तो इसे प्रेशर कूकर में बनाना चाहिए.
- ऐसा करने से सब्जियां अच्छी तरह गल जाती हैं भाप वाला पानी उड़ता नहीं है.
- धीमी आंच पर कूकर रखें. इसमें बटर डालकर गर्म करें.
- मक्खन के पिघलते ही इसमें तेजपत्ता, प्याज, गाजर, गाजर और अदरक डालकर 2-3 मिनट तक पका लें.
- फिर कूकर में आंवला, आलू और चुकंदर डालकर 2 मिनट तक और पका लें.
- इसके बाद कूकर में टमाटर डाल दें.
- इसके ऊपर डालें नमक और अच्छी तरह मिला लें.
- 5 मिनट तक चलाते हुए भूनें और गलने तक इंतजार करें.
- जैसे ही उबाल इसमें पानी डालकर ढक्कन लगा दें.
- 5 सीटी आने तक कूकर को मीडियम आंच पर रखें.
- सीटी लगने के बाद आंच बंद कर दें और कूकर का प्रेशर खत्म होने दें.
- प्रेशर खत्म होने के बाद ढक्कन खोलकर 15 मिनट तक सब्जियों को ठंडा होने दें.
- गर्मागर्म सब्जियों को अगर मिक्सर ग्राइडर डालकर पीसेंगे यह जाम हो सकती है.
- ठंडा होने के बाद सब्जियों को मिक्सर जार में डालकर पीस लें.
- प्रेशर कूकर को धो लें वापिस आंच पर रख दें.
- सूप को छानते हुए कूकर में डालें.
- छानने से टमाटर के बीज बाहर ही रह जाएंगे.
- मीडियम आंच पर सूप को उबलने के लिए रखें.
- इसमें काली मिर्च पाउडर, शक्कर और नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिला लें.
- एक उबाल आने के बाद कूकर को आंच से उतार लें.
- सर्विंग बाउल में डालें और मजेदार गर्मागर्म सूप का आनंद लें.
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
रेस्टोरेंट से भी ज्यादा टेस्टी टमाटर सूप ऐसे बनाएं एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 किलो टमाटर और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
रेस्टोरेंट से भी ज्यादा टेस्टी टमाटर सूप ऐसे बनाएं बनाने के लिए सबसे पहले 1 किलो टमाटर तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
रेस्टोरेंट से भी ज्यादा टेस्टी टमाटर सूप ऐसे बनाएं बनाने में लगभग 30 मिनट से 1 घंटा तैयारी का समय और 30 मिनट से 1 घंटा पकाने का समय लग सकता है।
यह रेस्टोरेंट से भी ज्यादा टेस्टी टमाटर सूप ऐसे बनाएं रेसिपी लगभग 2 - 4 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
रेस्टोरेंट से भी ज्यादा टेस्टी टमाटर सूप ऐसे बनाएं बनाने के लिए 1 किलो टमाटर के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, रेस्टोरेंट से भी ज्यादा टेस्टी टमाटर सूप ऐसे बनाएं को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
रेस्टोरेंट से भी ज्यादा टेस्टी टमाटर सूप ऐसे बनाएं का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
रेस्टोरेंट से भी ज्यादा टेस्टी टमाटर सूप ऐसे बनाएं एक लोकप्रिय इंडियन वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT