ऐसे बनाएं तरबूज का सूप
Back
सूप वेज

ऐसे बनाएं तरबूज का सूप

आपने तरबूज की बर्फी, हलवा, सलाद आदि कई और डिशेस खाई होंगी, लेकिन अब बनाकर पिएं तरबूज का सूप.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 1 तरबूज
  • 1/2 कप बादाम
  • 4-6 टमाटर
  • 4 ब्रेड स्लाइस
  • 4 कली लहसुन कटी हुई
  • 1 टीस्पून जीरा पाउडर
  • 1/4 टीस्पून हल्दी पाउडर
  • 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 2 टेबलस्पून ऑलिव ऑयल

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले तरबूज को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें.
- एक बर्तन में पानी डालकर ब्रेड को 4-5 मिनट के लिए भिगोकर रख दें.
- तय समय के बाद ब्रेड का पेस्ट बना लें.
- मीडियम आंच पर पैन में पानी डालकर 30 सेकेंड के लिए टमाटर उबाल लें.
- उबले टमाटर के छिलके उतारकर इनके पीस कर लें.
- अब ग्राइंडर जार में टमाटर डालकर प्यूरी बना लें.
- मीडियम आंच पर पैन में तेल डालकर गरम करने के लिए रख दें.
- इसमें लहसुन डालकर हल्का भून लें.
- अब हल्दी पाउडर, जीरा पाउडर, नमक और लाल मिर्च पाउडर डालकर भून लें.
- मसाले के भुनने के बाद टमाटर  प्यूरी और ब्रेड पेस्ट डालकर कुछ देर पकाएं.
- इस बीच तरबूज का पेस्ट बना लें.
- प्यूरी में उबाल आने के बाद तरबूज का पेस्ट डालकर लगभग 5 मिनट तक पकाएं.
- तय समय के बाद गैस बंद कर दें.
- तैयार है तरबूज का सूप. गरमागरम सर्व करें.

ADVERTISEMENT

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (2 ratings)
4 avg from 2 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ऐसे बनाएं तरबूज का सूप एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 तरबूज और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन,स्‍टार्टर्स,सूप खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes