ऐसे बनाइए बच्चों का फेवरेट मैंगो मफिन्स

ऐसे बनाइए बच्चों का फेवरेट मैंगो मफिन्स

आम का सीजन चल रहा है और हर किसी को आम खाना बेहद पसंद होता है. आम से आप एक नहीं बल्कि कई सारी चीजें बना सकते हैं जैसे आमरस, शेक, स्मूदी आदि. ऐसी ही एक चीज है जो बच्चों को बहुत पसंद आएगी और वो है मफिंस.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 1 कप मैदा
  • 1/2 कप कंडेंस्ड  मिल्क, आधी छोटी कटोरी चीनी बूरा
  • 1 कप आम का गूदा 
  • 1/2 छोटा कटोरी बेरीज
  • 1/2 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
  • 1/2 कप दूध, आधी छोटी कटोरी मक्खन, चुटकीभर नमक, चुटकीभर बेकिंग सोडा
  • 1 छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4
- सबसे पहले एक बाउल में मैदा, बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर डालकर एकसाथ मिक्स कर लें.

- अब एक दूसरे बाउल में कंडेंस्ड मिल्क, मक्खन, बेरीज और आम का गूदा मिलाकर अच्छे से फेटें.

- नमक, चीनी बूरा और इलायची पाउडर मिलाएं.

- आम के गूदे वाले बाउल में थोड़ा सा मैदा डालकर भी फेंट लें.

- अब ओवन को 180 डिग्री सेंटीग्रेड पर प्री-हीट कर लें.

- इसी बीच मफिन मोल्ड्स में मफिन का मिश्रण डाल दें.

- ओवन के गरम होते ही इन्हें 20 मिनिट के लिए 180 डिग्री सेंटीग्रेड पर बेक कर लें.

- तैयार हैं मैंगो मफिन्स. ऊपर से मैंगो स्लाइस से सजाकर सर्व करें.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (1 ratings)
4 avg from 1 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ऐसे बनाइए बच्चों का फेवरेट मैंगो मफिन्स एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 कप मैदा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes