बच्चों के लिए बनाइए मावा के स्पेशल समोसे

बच्चों के लिए बनाइए मावा के स्पेशल समोसे

आलू के समोसे तो हर जगह मिलते हैं और हमेशा खाए भी जाते हैं, लेकिन आलू के तीखे मसालों की वजह से बहुत बच्चे आलू के समोसे खा नहीं पाते हैं. ऐसे में बच्चों के लिए मावा समोसा रहेगा बेस्ट.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 5 कप मैदा
  • 100 ग्राम घी
  • 100 ग्राम मावा (खोया)
  • 4 कप चीनी
  • 20-25 काजू (बारीक कटा हुआ)
  • 30-35 किशमिश
  • 5-6 इलायची (पिसी हुई), घी आवश्यकतानुसार, पानी आवश्यकतानुसार

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4
- सबसे पहले एक बर्तन में मैदा, घी और पानी डालकर आटा गूंद लें और इसे 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें.

- अब मीडियम आंच पर एक कड़ाही में घी डालकर चढ़ाएं.

- घी के गरम होते ही इसमें मावा डालें और कड़छी से लगातार चलाते हुए हल्का ब्राउन होने तक भूनें.

- इसके बाद इसे एक बाउल में निकाल लें और इसमें काजू ,चीनी, किशमिश और इलायची डालकर मिलाएं.

- अब गूंदे हुए आटे की पूरी बेलकर इसे बीच से दो हिस्सों में काट लें.

- इसके बाद समोसे की तरह मोड़कर पानी से चिपका लें.

- अब इसमें 1 टेबलस्पून मावा भरकर बंद कर दें.

- इसके बाद कड़ाही में घी डालकर तेज आंच पर गरम करें.

- घी के पिघलते ही आंच धीमा कर कुछ देर बाद समोसा डालें और ब्राउन होने तक तल लें.

- तैयार है मावा के मीठे-मीठे समोसे.

ADVERTISEMENT

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (5 ratings)
4 avg from 5 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

बच्चों के लिए बनाइए मावा के स्पेशल समोसे एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 5 कप मैदा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes