बौरानी रायता

बौरानी रायता

रायते में लहसुन का स्वाद बेहद लजीज लगता है. इस टेस्ट को खासतौर से मध्य भारत में बिरयानी और पुलाव के साथ सर्व किया जाता है. यहां जानें इस बौरानी रायते की रेसिपी -

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 2 कप गाढ़ा दही, आधा कप दूध
  • 10 से 12 लहसुन की कलियां छिली हुईं, आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक छोटा चम्मच रायता मसाला
  • स्वादानुसार नमक

🍳 विधि

Time 5 से 15 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले लहसुन की कलियों को मिक्सर जार में एक चम्मच पानी के साथ डालकर पीसें और पेस्ट तैयार कर लें.
- इसके बाद बर्तन में दही निकालें. फिर छलनी में लहसुन का पेस्ट डालें और पेस्ट का जूस दही में छानकर मिक्स कर लें.
- छलनी में लहसुन का बचा हुआ मिश्रण अलग कर दें.
- अब दही और लहसुन के मिक्सचर में नमक, लाल मिर्च पाउडर और रायता मसाला डालकर मिक्स करें.
- फिर रायते को पतला करने के लिए इसमें दूध डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
- तैयार है बौरानी रायता. इसे लाला मिर्च और रायता मसाला पाउडर से गार्निश करके बिरयानी या पुलाव के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.5 (43 ratings)
3.5 avg from 43 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

बौरानी रायता एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 कप गाढ़ा दही, आधा कप दूध और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes