ऑरेंज केक की रेसिपी

ऑरेंज केक की रेसिपी

क्रिसमस का त्योहार केक के बिना अधूरा होता है. सर्दियों का मौसम और क्रिसमस के कॉम्बिनेशन पर यह ऑरेंज केक तो बनता है. इस केक को गेहूं के आटे और ऑरेंज जूस से बनाया गया है. यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट ह

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 10 servings

  • 1 कप आटा
  • 1/2 टीस्पून बेकिंग पाउडर
  • 1/2 टीस्पून बेकिंग सोडा
  • 1 चुटकी नमक
  • 1 कप ऑरेंज जूस
  • 1/2 कप चीनी
  • 1/4 कप ऑलिव ऑयल
  • 1/2 टीस्पून ऑरेंज जेस्ट
  • 1 टेबलस्पून वनीला कस्टर्ड पाउडर

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 8 - 10
- Orange Cake बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन लें.
- इसमें छलनी से आटा, कस्टर्ड पाउडर, नमक, बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा छान लें और अलग रख दें.
- अब एक दूसरे बर्तन में चीनी और ऑलिव ऑयल डालकर मिक्स कर लें. (चाहें तो चीनी की जगह गुड़ भी ले सकते हैं).
- अब चीनी वाले मिश्रण में ऑरेंज जूस डालकर चीनी घुलने तक मिक्स कर लें.
- इसमें आटे वाले मिश्रण और ऑरेंज जेस्ट को डालकर मिला लें. (ऑरेंज जेस्ट बनाने के लिए संतरे के छिलकों को चाकू की मदद से उतार लें, इसका सफेद भाग चाकू से हटाकर अलग कर लें और ऑरेंज भाग को चाकू से बारीक काट लें. या ऑरेंज को कद्दूकस करके इसका जेस्ट निकाल लें). 
- केक के बैटर को अच्छी तरह से फेंट लें.
- अब माइक्रोवेव को 180 degree C पर 30-35 मिनट प्रीहीट कर लें.
- केक ट्रे को बटर से चिकना कर लें.
- बेटर को इसमें डालकर सेट कर लें.
- ट्रे को माइक्रोवेव में बेक होने के लिए रख दें.
- तय समय बाद माइक्रोवेव बंद कर दें और देखें की केक तैयार है.
- इसे पीस में काटकर सर्व करें.
- आप चाहे तो केक को फ्रिज में स्टोर करके भी रख सकते हैं.

ADVERTISEMENT

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.5

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ऑरेंज केक की रेसिपी एक लोकप्रिय पार्टी रेसिपी है, जिसे 1 कप आटा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन,बेक्‍स खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes