चिकन अफगानी रेसिपी
Back
नॉन वेज नॉन-वेज

चिकन अफगानी रेसिपी

अफगानी चिकन ड्राई होता है. यह अपेटाइजर के लिए बेस्ट डिश मानी जाती है. बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता है. कुछ मसालों के साथ चिकन को मैरिनेट करने के बाद ग्रिल या पका लिया जाता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 6 servings

  • 500 ग्राम चिकन
  • 2 टेबलस्पून नींबू का रस
  • 2 टेबलस्पून अदरक का पेस्ट
  • 2 टेबलस्पून लहसुन का पेस्ट
  • 3 टेबलस्पून फ्रेश क्रीम
  • 1 टेबलस्पून इलायची पाउडर
  • 3 टेबलस्पून काजू का पेस्ट
  • 1 टेबलस्पून नमक
  • 1 टेबलस्पून काली मिर्च पाउडर
  • 2 टेबलस्पून तेल
  • 1 टेबलस्पून बटर, अवन/ग्रिल

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 4 - 6
- अफगानी चिकन (Afghani chicken) बनाने के लिए चिकन पीसेस को धोकर साफ कर लें.
- चिकन पीसेस पर छोटे-छोटे कट लगा लें.
- इन चिकन पीसेस को एक बड़े बर्तन में रखें. फिर इन पर नींबू का रस, अदरक-लहसुन का पेस्ट, क्रीम, इलायची पाउडर, काजू पेस्ट, नमक, काली मिर्च और तेल डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
- चिकन पीसेस के कटे वाले हिस्सों में मसाले भरकर 2-4 घंटे के लिए मैरिनेट करने के लिए फ्रिज में रख दें.
- आप चाहें तो चिकन को ओवन ट्रे में भी रख सकते हैं. इससे पकाने में आसानी होगी.
- तय समय बाद ओवन को ग्रिल मोड पर सेट करके प्रीहीट कर लें.
- इसके बाद चिकन ट्रे से आधा चिनक निकाल लें और 25 मिनट तक ग्रिल करें. इसी तरीके से बचे चिकन को भी ग्रिल कर सकते हैं.
- आप चाहें तो इसे नॉनस्टिक बर्तन पर पका भी सकते हैं.
- इसके लिए पैन में बटर डालें और पलट-पलट कर चिकन पीसेस को पका लें.
- तैयार अफगानी चिकन को गर्मागर्म सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.8 (10 ratings)
3.8 avg from 10 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

चिकन अफगानी रेसिपी एक लोकप्रिय नॉन-वेज रेसिपी है, जिसे 500 ग्राम चिकन और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह कॉन्टिनेंटल खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes