एकदम टेस्टी चिकन निहारी की रेसिपी
Back
नॉन वेज नॉन-वेज

एकदम टेस्टी चिकन निहारी की रेसिपी

निहारी हर किसी को पसंद आती है.  आमतौर आप नल्ली निहारी खूब पसंद की जाती है. यह मटन की बनती है, लेकिन हम बता रहे हैं चिकन निहारी बनाने की विधि.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • निहारी मसाला बनाने के लिए साबुत मसाले
  • 1 टीस्पून जीरा
  • 1 टेबलस्पून साबुत धनिया
  • 2 टेबलस्पून सौंफ, दालचीनी का एक छोटा टुकड़ा, आधी बड़ी इलायची
  • 3 छोटी इलायची
  • 3 लौंग, पाउडर मसाले
  • 1 टेबलस्पून कश्मीरी मिर्च पाउडर
  • 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 टीस्पून हल्दी पाउडर
  • 1/2 टीस्पून नमक, ग्रेवी बनाने के लिए
  • 500 ग्राम चिकन पीस1/3 कप तेल
  • 1 प्याज बारीक कटा हुआ
  • 2 1/2 टेबलस्पून निहारी मसाला (निहारी मसाले का टिप्स ऊपर है)
  • 1 टेबलस्पून अदरक-लहसुन पेस्ट
  • 1/2 टेबलस्पून हरी मिर्च का पेस्ट
  • 1/2 कप दही फेंटा हुआ
  • 1/2 कप गेहूं का आटा, पानी जरूरत अनुसार
  • 2 टेबलस्पून नींबू का रस
  • 2 टेबलस्पून घी या बटर, चुटकीभर कश्मीरी मिर्च पाउडर, गार्निश के लिए
  • 2 टीस्पून अदरक लंबे कटे हुए(जिंजर जुलियन), धनियापत्ती बारीक कटी हुई, दो नींबू

🍳 विधि

Time 1 से 1.5 घंटे
Servings 2 - 4
निहारी मसाला बनाने के लिए
- चिकन निहारी बनाने के लिए पहले निहारी मसाला बनाएंगे. इसे बनाने के लिए सबसे पहले धीमी आंच पर एक कड़ाही गर्म होने के लिए रखें.
- कड़ाही में जीरा, साबुत धनिया, सौंफ, दालचीनी, बड़ी इलायची और छोटी इलायची डालकर 30 सेकंड तक चलाते हुए भूनें.
- इसके बाद इसमें कश्मीरी मिर्च, लाल मिर्च, हल्दी पाउडर और हल्का नमक डालकर कुछ सेकेंड चलाते हुए भूनें.
- अब आंच बंद कर दें और ठंडा होने के बाद मसालों को पीस लें.

अब निहारी बनाने के लिए
- निहारी बनाने के लिए कड़ाही में मीडियम आंच पर तेल गर्म करें.
- गर्म तेल में प्याज को सुनहरा होने तक भून लें.
- इसे 5 से 7 मिनट ढककर पकाएं ताकि प्याज सॉफ्ट हो जाए.
- तय समय के बाद चिकन, बनाया हुआ निहारी मसाला, अदरक-लहसुन पेस्ट, हरी मिर्च का पेस्ट और एक कप पानी डालें.
- इसे  अच्छे से मिला लें और 10 से 15 मिनट तक पकने दें.
- दूसरी तरफ एक पैन में आटे को 1-2 मिनट चलाते हुए हल्का सुनहरा भून लें.
- भुने आटे को कटोरी में निकालें, इसमें एक कप पानी मिलाएं और पेस्ट बना लें.
- अब कड़ाही में आटे का पेस्ट और दही डालें और अच्छे से मिला लें.
- इसमें फिर एक कप पानी और नींबू का रस डालकर मिलाएं. (पानी जरूरत के अनुसार मिलाएं.)
- अब इसे धीमी आंच पर 5 मिनट ढककर पकाएं.
- तैयार है चिकन निहारी. इसे सर्व करने के लिए पैन में घी गर्म करें और गर्म घी में चुटकीभर कश्मीरी मिर्च डालें और इससे तड़का लगा लें.
- तैयार निहारी को अदरक और धनियापत्ती से गार्निश करें.
- चिकन निहारी को नान, तंदूरी या फिर रुमाली रोटी के साथ सर्व करें.

ADVERTISEMENT

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (6 ratings)
4 avg from 6 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

एकदम टेस्टी चिकन निहारी की रेसिपी एक लोकप्रिय नॉन-वेज रेसिपी है, जिसे निहारी मसाला बनाने के लिए साबुत मसाले और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes