सिंपल तरीका भूल जाइए, मुंबई स्टाइल में ऐसे बनाएं अंडा भुर्जी
Back
नॉन वेज नॉन-वेज

सिंपल तरीका भूल जाइए, मुंबई स्टाइल में ऐसे बनाएं अंडा भुर्जी

एग भुर्जी- मुंबई स्टाइल को कई तरह से सर्व किया जा सकता है. आप चाहें तो इसे ब्रेकफास्‍ट-स्‍नैक्‍स के अलावा ड्राई सब्‍जी की तरह लंच और डिनर में भी सर्व कर सकते हैं.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 4 अंडे (कच्चे)
  • 1 प्याज (बारीक कटा हुआ)
  • 1 टमाटर (बारीक कटा हुआ)
  • 1/4 चम्‍मच जीरा
  • 1/2 छोटा चम्‍मच हल्दी पाउडर
  • 1/2 छोटा चम्‍मच काली मिर्च पाउडर
  • 1/2 छोटा चम्‍मच धनिया पाउडर
  • 1/2 छोटा चम्‍मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 से 2 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
  • 1/2 कप मटर
  • 1/2 कप शिमला मिर्च (बारीक कटा हुआ)
  • 1/2 कप बींस (बारीक कटा हुआ)
  • 1 से 2 साबुत लाल मिर्च, एक चम्‍मच अदरक-लहसुन पेस्ट
  • 1/4 चम्‍मच पावभाजी मसाला
  • 1/2 छोटा चम्‍मच चाट मसाला
  • 1 चम्‍मच हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- एक बाउल में अंडे फोड़ लें और उसमें थोड़ा सा नमक और काली मिर्च का पाउडर डालकर अच्‍छी तरह फेंट लें.
- मीडियम आंच पर एक पैन में तेल डालकर गर्म करें.
- तेल के गर्म होते ही पैन में जीरा डालकर भूनें. जब जीरा चटकने लगे तो उसमें कटा हुआ प्याज , साबुत लाल मिर्च, हरी मिर्च और पावभाजी मसाला डालकर हल्‍का फ्राई कर लें. ध्यान रहे प्याज को ब्राउन नहीं करना है.
- अब प्याज में अदरक-लहसुन का पेस्ट और टमाटर डालकर 2 मिनट भूनें.
- इसके बाद हल्दी, धनिया और लाल मिर्च पाडउर डालकर चलाएं.
- जब टमाटर और मसालों में से तेल अलग होने लगे तो उसमें शिमला मिर्च , बींस और मटत डालकर 5 मिनट पकाए.
- अब इसमें फेंटा हुआ अंडा और धनिया पत्‍तियां डालकर मिक्‍स करें.
- इसे तब तक चलाते रहें जब तक अंडा पूरी तरह से भुर्जी जैसा न बन जाए.
- अब गैस बंद कर दें. लीजिए तैयार है एग भुर्जी. इसमें चाट मसाला डालकर परांठे या रोटी के साथ सर्व करें.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.5 (2 ratings)
4.5 avg from 2 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

सिंपल तरीका भूल जाइए, मुंबई स्टाइल में ऐसे बनाएं अंडा भुर्जी एक लोकप्रिय नॉन-वेज रेसिपी है, जिसे 4 अंडे (कच्चे) और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes