एग चाट
Back
नॉन वेज नॉन-वेज

एग चाट

उबला अंडा, ऑमलेट, अंडे की भुर्जी और अंडे की करी तो हम हमेशा ही खाते हैं, लेकिन क्‍या आपने कभी अंडे की स्‍वादिष्‍ट रेसिपी एग चाट बनाई है. आप इसे स्‍नैक्स के तौर पर या फिर जब मन चाहे तब खा सकते हैं. जान

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 2 उबले अंडे
  • 1 चम्‍मच टमैटो सॉस
  • 1 चम्‍मच चिली सॉस
  • 1 चम्‍मच नींबू का रस
  • 1 चम्‍मच भुना जीरा 
  • 1 हरी मिर्च, बारीक कटी
  • 1 प्‍याज, बारीक कटा
  • 2 चम्‍मच हरा धनिया, बारीक कटा, स्‍वादानुसार नमक

🍳 विधि

Time 5 से 15 मिनट
Servings 2 - 4

- एक बड़े बर्तन में कटे हुए प्‍याज, हरी मिर्च, टमैटो कैचप, चिली सॉस और नमक अच्छी तरह मिला लें.
- अब एक प्‍लेट में उबले अंडों को चार टुकड़ों में काट लें.
- इन टुकड़ों पर तैयार किए हुए मिक्‍सचर को डालें.
- अब इसके उपर जीरा पाउडर और नींबू का रस डालें.
- कटी हरी धनिया से सजा कर चाय या कॉफी के साथ सर्व करें.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.1 (217 ratings)
4.1 avg from 217 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

एग चाट एक लोकप्रिय नॉन-वेज रेसिपी है, जिसे 2 उबले अंडे और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन,स्‍टार्टर्स खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes