नाश्ते में बेहतरीन लगते हैं ये फ्रेंच टोस्ट

नाश्ते में बेहतरीन लगते हैं ये फ्रेंच टोस्ट

आपने मीठे फ्रेंच टोस्ट तो कई तरह के खाए होंगे, लेकिन आज हम बता रहे हैं लड़ी पाव से बनने वाले फ्रेंच टोस्ट की रेसिपी. यह स्वाद में नमकीन होते हैं.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 2 अंडे
  • 4 लड़ी पाव
  • 1 उबला आलू
  • 1 टीस्पून काली मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार

🍳 विधि

Time 5 से 15 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले एक बर्तन में अंडे फोड़ लें.
- अब उबले आलू को मैश करें और इसमें डालकर मिक्स करें.
-  काली मिर्च पाउडर और नमक डालकर मिश्रण को अच्छी तरह से फैंट लें.
- मीडियम आंच पर पैन में तेल डालकर गर्म करने के लिए रखें.
- इस बीच सारी पाव बीच से काट लें.
- तेल के गर्म होते ही पाव को अंडे वाले मिश्रण में डुबोकर पैन में डालकर सुनहरा होने तक फ्राई करें.
- जब एक तरफ से पाव फ्राई हो जाए तो पलटकर दूसरी तरफ से भी फ्राई कर लें.
- इसी तरह से सारी पाव फ्राई कर लें.
- तैयार है फ्रेंच टोस्ट.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (3 ratings)
4 avg from 3 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

नाश्ते में बेहतरीन लगते हैं ये फ्रेंच टोस्ट एक लोकप्रिय नॉन वेज रेसिपी है, जिसे 2 अंडे और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes