ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 2 servings
- आधा किलो चिकन
- 2 कप चावल
- 1 कप दही
- 1 कप प्याज (कटी हुई)
- 4-6 कली लहसुन (बारीक कटी हुई)
- 8-10 किशमिश
- 2 लौंग
- 4 हरी इलायची
- 2 दालचीनी का टुकड़ा
- 2 टीस्पून जीरा
- 2 टीस्पून धनिया पाउडर
- 1 टीस्पून हल्दी पाउडर
- 2 टीस्पून जावित्री पाउडर
- 1/2 टीस्पून काली मिर्च पाउडर
- 2 टेबलस्पून देसी घी
- 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
- 1 टुकड़ा अदरक (बारीक कटा हुआ), नमक स्वादानुसार
विधि
- अब चिकन को बराबर पीस में काटकर साफ कर लें.
- इसके बाद एक कटोरी में दही, हल्दी पाउडर, नमक, धनिया पाउडर, काली मिर्च पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर पेस्ट बनाएं.
- मीडियम आंच पर पैन में घी डालकर गर्म करने के लिए रखें.
- घी के गर्म होते ही इसमें जीरा, लौंग, इलायची और दालचीनी डालकर हल्का भून लें.
- फिर प्याज, लहसुन और अदरक डालकर भूनें.
- प्याज के भुन जाने के बाद इसमें दही वाला मिश्रण डालकर पकाएं.
- मसाले के तेल छोड़ने के बाद इसमें चिकन डालकर 2 मिनट तक पकाएं.
- चिकन के हल्का पकने के बाद पानी और नमक डालकर एक उबाल आने तक पकाएं.
- अब चावल डालकर ढककर पकने दें.
- इस बीच इसमें किशमिश और जावित्री पाउडर डालकर हल्के हाथ से कड़छी से मिलाएं और कुछ देर और पकने दें.
- तय समय के बाद गैस बंद कर दें.
- तैयार है कश्मीरी चिकन पुलाव. गरमागरम सर्व करें.
ADVERTISEMENT
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
लंच में बनाएं कश्मीरी चिकन पुलाव एक लोकप्रिय नॉन-वेज रेसिपी है, जिसे आधा किलो चिकन और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
लंच में बनाएं कश्मीरी चिकन पुलाव बनाने के लिए सबसे पहले आधा किलो चिकन तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
लंच में बनाएं कश्मीरी चिकन पुलाव बनाने में लगभग 30 मिनट से 1 घंटा तैयारी का समय और 30 मिनट से 1 घंटा पकाने का समय लग सकता है।
यह लंच में बनाएं कश्मीरी चिकन पुलाव रेसिपी लगभग 1 - 2 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
लंच में बनाएं कश्मीरी चिकन पुलाव बनाने के लिए आधा किलो चिकन के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, लंच में बनाएं कश्मीरी चिकन पुलाव को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
लंच में बनाएं कश्मीरी चिकन पुलाव का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
लंच में बनाएं कश्मीरी चिकन पुलाव एक लोकप्रिय इंडियन नॉन-वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT