नॉन वेज स्पेशल में बनाइए ऑमलेट करी
Back
नॉन वेज नॉन-वेज,लंच,डिनर

नॉन वेज स्पेशल में बनाइए ऑमलेट करी

अंडा एक ऐसी चीज है जिसे आप एक नहीं बल्कि कई तरीके से खा सकते हैं. उबालकर, ऑमलेट बनाकर, हाफ फ्राई कर, करी बनाकर, इसे अनेकों तरीके से बनाया जाता है. उबले अंडे को फ्राई कर इसकी करी तो आपने खाई ही होगी, प

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • ऑमलेट बनाने के लिए:
  • 2 अंडे
  • 2 छोटे प्याज
  • 2 हरी मिर्च, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार, ग्रेवी बनाने के लिए:
  • 1 प्याज (लंबी-पतली कटी हुई)
  • 1 आलू (टुकड़ों में कटा हुआ)
  • 1 तेजपत्ता
  • 1/2 टीस्पून कलौंजी
  • 1 टीस्पून धनिया पाउडर
  • 1 टीस्पून जीरा पाउडर
  • 1/2 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1 टीस्पून गरम मसाला, नमक स्वादानुसार, पानी जरूरत के अनुसार, तेल जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
ऑमलेट बनाने के लिए:
- सबसे पहले एक गिलास में अंडों को फोड़कर इसमें प्याज, हरी मिर्च और नमक डालकर अच्छे से फेंट लें.  
- मीडियम आंच में एक पैन में तेल डालकर गरम करने के लिए रखें.
- तेल के गरम होते ही फेंटा हुआ अंडा डालकर दो अलग-अलग ऑमलेट बना लें.
- ऑमलेट बनने के बाद इसके दो हिस्से कर लें.   

अब बनाएं ग्रेवी:
- मीडियम आंच में एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
- तेल के गरम होते ही आलू के टुकड़ों को फ्राई कर एक प्लेट में निकाल लें.
- अब तेल में तेजपत्ता और कलौंजी डालें.
- प्याज डालकर इसके हल्का सुनहरा होने तक फ्राई करें.
- एक अलग कटोरी में जीरा पाउडर, धनिया पाउडर और लाल मिर्च पाउडर घोलकर पैन में डाल दें.
- जैसे ही मसाला तेल छोड़ने लगे, आलू डालें.
- 1 मिनट बाद पानी और नमक डालकर ग्रेवी को अच्छे से खौलाएं.
- जब ग्रेवी तैयार हो जाए तब ऑमलेट डालकर थोड़ी देर और खौलाकर आंच बंद कर दें.
- तैयार है ऑमलेट करी. हरा धनिया और हरी मिर्च से गार्निश कर गरमागरम चावल के साथ सर्व करें.  

ADVERTISEMENT

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (5 ratings)
4 avg from 5 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

नॉन वेज स्पेशल में बनाइए ऑमलेट करी एक लोकप्रिय नॉन-वेज,लंच,डिनर रेसिपी है, जिसे ऑमलेट बनाने के लिए: और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes