नॉन-वेज स्पेशल: ऐसे बनाएं काकोरी कबाब
Back
नॉन वेज नॉन-वेज

नॉन-वेज स्पेशल: ऐसे बनाएं काकोरी कबाब

काकोरी कबाब को बनाने में यकीनन बहुत समय लगता है, पर यह खाने बहुत ही स्वादिष्ट होता है. इसे ग्रिल कर बनाया जाता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 2 कप मटन
  • 1 टीस्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट
  • 1/2 टीस्पून काली मिर्च पाउडर
  • 1 टीस्पून हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)
  • 3 हरी मिर्च (टुकड़ों में कटी हुई)
  • 2 टेबलस्पून कच्चा पपीता (टुकड़ों में कटा हुआ)
  • 4 लौंग, एक बड़ी इलायची
  • 1/2 टीस्पून दालचीनी पाउडर
  • 1 टीस्पून जीरा
  • 1 जावित्री
  • ¼ टीस्पून जायफल
  • 1 टीस्पून चाट मसाला
  • 1 कटोरी घी में भुनी हुई प्याज
  • 1/2 कप भुने चने का पाउडर
  • 1 अंडा, घी जरूरत के अनुसार, नमक स्वादानुसार

🍳 विधि

Time 1.5 से 2 घंटे
Servings 2 - 4
-घी के अलावा सभी सामग्री को एकसाथ अच्छे से मिक्स कर कुछ घंटों के लिए अलग रख दें.
- लगभग 3-4 घंटे बाद मिश्रण को ग्राइंडर जार में डालकर इसका पेस्ट बना लें.
- अब इसमें भुने चने का पाउडर और अंडा मिलाकर इसे एक घंटे के लिए फ्रिज में रख दें.
- बनाने के आधे घंटे पहले निकालकर मीट को सिक पर लगाएं.
- ट्रे पर रखकर माइक्रोवेव में लगभग 15-20 मिनट तक इसे ग्रिल करें.
- ऊपर से घी लगाकर इसे 5 मिनट के लिए दोबारा ग्रिल कर लें.
- तैयार है काकोरी कबाब. ऊपर से चाट मसाला बुरककर प्याज के छल्ले और हरी चटनी के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
2 (2 ratings)
2 avg from 2 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

नॉन-वेज स्पेशल: ऐसे बनाएं काकोरी कबाब एक लोकप्रिय नॉन-वेज रेसिपी है, जिसे 2 कप मटन और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes