मूली का अचार

मूली का अचार

सर्दियों में खासतौर पर मूली का अचार बनाया जाता है. अगर आप सोच रहें हैं कि इसे कैसे बनाएं तो बिना देर किए पढ़ें इस अचार को बनाने की आसान विधि.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 6 से 7 मूली, एक चम्मच हींग पिसी हुई, एक बड़ा चम्मच हल्दी पाउडर, आधा बड़ा चम्मच मेथी दाने, आधा कप राई, एक चौथाई कप सरसों का तेल, दो बड़े चम्मच सौंफ, एक बड़ा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा कप सिरका (विनेगर)
  • स्वादानुसार नमक

🍳 विधि

- मूली को अच्छी तरह धोकर पानी सुखाएं, फिर इसे लम्बे या गोल टुकड़ों में काट लें.
- अब इन टुकड़ों में हल्दी, लाल मिर्च और नमक डालकर, एक बड़े चम्मच से चलाते हुए अच्छी तरह मिलाकर 3 से 4 दिन तक धूप में सुखा लें.
- तय दिनों के बाद धीमी आंच में एक कड़ाही गर्म होने के लिए रखें. अब इसमें मेथी दाने डालकर बड़े चम्मच से चलाते हुए 8 से 10 मिनट तक भूनकर प्लेट में निकाल लें.
- फिर इसमें राई डालें और 1-2 मिनट तक भूनें फिर निकाल लें.
- भुनी मेथी और राई को दरदरा पीस लें.
- इसके बाद इसी कड़ाही में तेल गरम करके. तेल गरम होते ही इसमें हींग, सौंफ, पिसी मेथी और राई डालकर मध्यम आंच पर 2 से 3 मिनट तक मसाला भून लें.
- अब मसालों में धूप में सूखी मूली अच्छी तरह मिलाएं और आंच बंद कर दें.
- हल्का ठंडा होने के बाद अचार में सिरका डालकर मिला लें.
- तैयार है मूली का स्वादिष्ट अचार.
- इसे एक कांच के जार या चीनी मिट्टी की बर्नी में रखकर 2 से 3 दिन तक धूप में रखें. ऐसा करने से मूली नरम हो जाएगी और अचार का स्वाद भी बढ़ जाएगा.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.3 (823 ratings)
4.3 avg from 823 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

मूली का अचार एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 6 से 7 मूली, एक चम्मच हींग पिसी हुई, एक बड़ा चम्मच हल्दी पाउडर, आधा बड़ा चम्मच मेथी दाने, आधा कप राई, एक चौथाई कप सरसों का तेल, दो बड़े चम्मच सौंफ, एक बड़ा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा कप सिरका (विनेगर) और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes