ये है उत्तरप्रदेश की फेमस आलू की लौंजी
Back
दाल-सब्‍जी वेज,लंच,डिनर

ये है उत्तरप्रदेश की फेमस आलू की लौंजी

उत्तरप्रदेश में खूब बनाई जाती है आलू की लौंजी. इसका तीखा मसालेदार स्वाद खाने में बहुत अच्छा लगता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 4 आलू (टुकड़ों में कटे हुए)
  • 1 प्याज (बारीक कटी हुई)
  • 2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
  • 2 टमाटर (टुकड़ों में कटा हुआ)
  • 1 छोटा चम्मच साबुत काली मिर्च
  • 2 बड़ी इलायची
  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच हल्दी
  • 1 तेजपत्ता, चुटकीभर हींग, चुटकीभर चीनी, नमक स्वादानुसार
  • 1/2 छोटा चम्मच नींबू का रस, सरसों का तेल जरूरत के अनुसार, पानी जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले काली मिर्च और बड़ी इलायची को पीसकर इसका पाउडर बना लें.

- मीडियम आंच में एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.

- तेल के गरम होते ही हींग, तेजपत्ता, प्याज और कुटा हुआ मसाला डालकर भूनें.

- आलू और हरी मिर्च डालकर कड़छी से चलाते हुए भूनें.

- आलू के हल्का भुनते ही टमाटर, हल्दी और लाल मिर्च पाउडर मिलाएं.

- जैसे ही टमाटर थोड़े से सॉफ्ट हो जाएं, चीनी और नींबू का रस मिलाएं.

- जब चीनी पानी छोड़ने लगे तब पानी डालें और सब्जी को ढककर 5 मिनट तक पकाएं.

- तय समय के बाद ग्रेवी के गाढ़ा होते ही आंच बंद कर दें.

- तैयार है आलू की लौंजी. हरे धनिये से गार्निश कर सर्व करें.

ADVERTISEMENT

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.2 (5 ratings)
3.2 avg from 5 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ये है उत्तरप्रदेश की फेमस आलू की लौंजी एक लोकप्रिय वेज,लंच,डिनर रेसिपी है, जिसे 4 आलू (टुकड़ों में कटे हुए) और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes