ये है आलू सरसों बनाने का परफेक्ट तरीका

ये है आलू सरसों बनाने का परफेक्ट तरीका

आलू से कई डिशेस बनाने के बाद अब बनाएं बंगाल का ये फेमस आलू सरसों. गरमागरम चावल के साथ इसका स्वाद बहुत ही लाजवाब लगता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 5 आलू (उबले और कटे हुए)
  • 1/2 कप दही
  • 2 टीस्पून सरसों दाना (पिसा हुआ)
  • 2 टेबलस्पून सरसों का तेल
  • 1/2 टीस्पून जीरा
  • 1/2 टीस्पून सौंफ
  • 1/2 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 टीस्पून हल्दी, नमक स्वादानुसार, चुटकीभर हींग (चाहें तो), तेल जरूरत के अनुसार, पानी आवश्यकतानुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- आलू सरसों बनाने के लिए सबसे पहले दही को सरसों के साथ अच्छे से फेंट लें और 4 से 5 घंटे के लिए अलग रख दें.
- उबले आलू को हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और नमक के साथ अच्छे से मिक्स कर लें. 
- धीमी आंच में एक पैन में तेल गर्म करने के लिए रखें.
- तेल के गर्म होते ही जीरा, सौंफ और हींग डालकर भूनें.
- जीरे और सौंफ के चटकते ही आलू डालकर कड़छी से चलाते हुए अच्छे से भूनें.
- आलू के भुनने के बाद दही का घोल मिलाएं और अच्छे से मिक्स कर दें.
- अब आलू में पानी डालें और उबाल आने के बाद सब्जी को ढककर 2 से 3 मिनट के लिए पकाएं.
- आलू सरसों तैयार है. हरे धनिये से गार्निश कर चावल के साथ गर्मागर्म सर्व करें.

Photo- youtube.com

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.3 (7 ratings)
3.3 avg from 7 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ये है आलू सरसों बनाने का परफेक्ट तरीका एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 5 आलू (उबले और कटे हुए) और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes