घर में सीखिए रेस्टोरेंट स्टाइल दाल मखनी बनाना
दाल मखनी उत्तर भारत में बड़े चाव से बनाई और खाई जाती है. कई ढाबे और रेस्टोरेंट अपनी दाल मखनी के लिए फेमस भी हैं. अगर आप घर में ढाबा वाली दाल मखनी बनाना चाहती हैं यह रेसिपी पढ़ लीजिए.
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- 1/2 कप राजमा
- 1 कप साबुत उड़द दाल
- 1/2 कप चना दाल
- 1/2 छोटा चम्मच हल्दी
- 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 4 बड़ा चम्मच मलाई
- 1/2 कप दूध
- 2 टमाटर, बारीक काट लें
- 1 बड़ा चम्मच लहसुन अदरक का पेस्ट, एक प्याज बारीक काट लें
- 3 हरी मिर्च बारीक काट लें
- 3 लौंग, चुटकीभर हींग
- 1/2 छोटा चम्मच जीरा
- 1 बड़ा चम्मच कसूरी मेथी
- 1/2 छोटा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
- 1/4 छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर
- 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
- 1/2 छोटा चम्मच अमचूर पाउडर
- स्वादानुसार नमक
- 2 से 3 चम्मच बटर
- 4 बड़े चम्मच तेल, प्रेशर कूकर, कड़ाही
विधि
- इसके बाद राजमा और दाल को धो लें.
- प्रेशर कूकर में 4 कप पानी हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, दूध, दाल, राजमा और नमक डालकर ढक्कन बंद कर दें.
- मीडियम आंच पर रखकर 5-6 सीटी लगा लें.
- प्रेशर खत्म होने पर दाल को कड़छी से चलाकर अच्छी तरह से मिला लें.
ऐसे लगाएं तड़का:
- कड़ाही में तेल डालकर गर्म करें. इसके बाद इसमें लौंग, हींग और जीरा डालकर भूनें.
- इसके बाद लहसुन-अदरक का पेस्ट डालकर भून लें. फिर प्याज और मिर्च डालकर अच्छी तरह भून लें.
- अब इसमें टमाटर डालकर 4 से 5 मिनट तक ढककर पकाएं, फिर इसमें कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला पाउडर डालें और टमाटर को मसलकर अच्छी तरह मिला लें.
- अब तड़के में पकी हुई दाल डालकर अच्छी तरह से मिला लें और अगर दाल गाढ़ी लग रही हो, तो इसमें थोड़ा-सा पानी डाल लें.
- दाल को करीब 3 से 4 मिनट तक उबलने दें फिर आंच बंद कर दें और उसमें बटर, मलाई, कसूरी मेथी और धनियापत्ती डालें.
- तैयार दाल मखनी को रोटी और चावल के साथ खाएं-खिलाएं.
ADVERTISEMENT
Browse by Category
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
घर में सीखिए रेस्टोरेंट स्टाइल दाल मखनी बनाना एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1/2 कप राजमा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
घर में सीखिए रेस्टोरेंट स्टाइल दाल मखनी बनाना बनाने के लिए सबसे पहले 1/2 कप राजमा तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
घर में सीखिए रेस्टोरेंट स्टाइल दाल मखनी बनाना बनाने में लगभग 30 मिनट से 1 घंटा तैयारी का समय और 30 मिनट से 1 घंटा पकाने का समय लग सकता है।
यह घर में सीखिए रेस्टोरेंट स्टाइल दाल मखनी बनाना रेसिपी लगभग 4 लोगों लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
घर में सीखिए रेस्टोरेंट स्टाइल दाल मखनी बनाना बनाने के लिए 1/2 कप राजमा के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, घर में सीखिए रेस्टोरेंट स्टाइल दाल मखनी बनाना को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
घर में सीखिए रेस्टोरेंट स्टाइल दाल मखनी बनाना का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
घर में सीखिए रेस्टोरेंट स्टाइल दाल मखनी बनाना एक लोकप्रिय इंडियन वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT