बेबी पोटैटो फ्राई

बेबी पोटैटो फ्राई

छोटे आलू से तैयार होने वाली यह सब्जी लाजवाब है. आप भी बनाकर देखें.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • आधा किलो छोटे आलू, आधा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 2 चम्मच धनिया पाउडर, एक चम्मच जीरा पाउडर, एक छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • स्वादानुसार नमक, आधा छोटा चम्मच राई, आधा छोटा चम्मच जीरा
  • 3 चम्मच तेल

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- आलू को अच्छे से धोकर एक प्रेशर कूकर में पानी डालकर उबाल लें. कूकर में 2 सीटी आने के बाद गैस धीमी कर दें. तीसरी सीटी आने के बाद गैस बंद कर दें.
- जब कूकर का प्रेशर खत्म हो जाए तो उसका ढक्कन खोलकर पानी निकाल दें और आलू को थोड़ा ठंडा करके छील लें. ध्यान रखें कि आलू फूटें नहीं.
- एक चम्मच तेल, हल्दी पाउडर, लालमिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर और नमक का मसाला बनाकर आलू पर लगा दें. 15 मिनट के लिए छोड़ दें.
- इसके बाद एक कड़ाही में बाकी तेल डालकर गैस पर गर्म करें और फिर गर्म तेल में राई व जीरा फ्राई करके इसमें मसाले वाले आलू डालकर चलाएं.
- कुछ देर ढक दें और धीमी आंच पर 7 से 8 मिनट तक पकाएं. बीच-बीच में एक बड़ी चम्मच से आलू चलाते रहें.
- बेबी पोटैटो फ्राई तैयार हैं. तो देर किस बात की फटाफट इस टेस्टी डिश का स्वाद लें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.2 (1363 ratings)
4.2 avg from 1363 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

बेबी पोटैटो फ्राई एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे आधा किलो छोटे आलू, आधा चम्मच हल्दी पाउडर और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes