लंच या डिनर में बनाइए गोभी शिमला मिर्च आलू
Back
दाल-सब्‍जी वेज,लंच,डिनर

लंच या डिनर में बनाइए गोभी शिमला मिर्च आलू

गोभी आलू की सूखी सब्जी शिमला मिर्च के साथ बनाई जाए तो यह बहुत ही बढ़िया लगती है. यह तुरंत बन भी जाती है और इसके स्वाद के तो क्या ही कहने.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 6 servings

  • 1 गोभी (टुकड़ों में कटा हुआ)
  • 1 आलू (टुकड़ों में कटा हुआ)
  • 1 शिमला मिर्च (बारीक कटी हुई)
  • 1 टमाटर (टुकड़ों में कटा हुआ)
  • 1/2 कटोरी मटर
  • 1 प्याज (बारीक कटा हुआ)
  • 5-6 लहसुन की कलियां (बारीक कटी हुई)
  • 3 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
  • 1/2 टीस्पून जीरा
  • 1/2 टीस्पून हल्दी
  • 1/2 टीस्पून धनिया पाउडर
  • 1 टेबलस्पून हरा धनिया, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 4 - 6
- सबसे पहले मीडियम आंच पे एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
- तेल के गरम होते ही जीरा डालें.
- जीरे के चटकते ही प्याज, हरी मिर्च और लहसुन डालकर भूनें.
- अब गोभी, आलू, मटर, शिमला मिर्च और टमाटर एकसाथ डाल दें.
- हल्दी, नमक और धनिया पाउडर मिलाएं और पैन को ढक दें.
- सब्जी में पानी बिल्कुल न डालें और इसे 5-10 मिनट तक ढककर ही पकाएं.
- तय समय के बाद ढक्कन हटाकर हरा धनिया डालें और सब्जी को एक बार चला लें.
- तैयार है गोभी शिमला मिर्च आलू की सब्जी. रोटी या पराठे के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3 (1 ratings)
3 avg from 1 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

लंच या डिनर में बनाइए गोभी शिमला मिर्च आलू एक लोकप्रिय वेज,लंच,डिनर रेसिपी है, जिसे 1 गोभी (टुकड़ों में कटा हुआ) और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes