हरी मटर का शोरबा

हरी मटर का शोरबा

झटपट कोई हल्की सब्जी बनानी हो तो मटर के शोरबे से अच्छा कुछ नहीं हो सकता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • हरी मटर: 500 ग्राम, पालक: 150 ग्राम, प्याज: 100 ग्राम, जीरा: आधा चम्मच, तेज पत्ता: 2, हरी मिर्च: 5, अदरक: आधा चम्मच, लहसुन: एक चम्मच, तेल: 50 ग्राम, नमक: स्वादानुसार, पुदीना पत्ती: सजावट के लिए, क्रीम: 50 ग्राम

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
अदरक, लहसुन और हरी मिर्च को ग्राइंडर में पीस कर पेस्ट बना लें. हरी मटर और पालक को भी पीस कर प्यूरी तैयार करें.
अब एक सॉस पैन में तेल डालें और जीरा चटकाएं, तेज पत्ता डालें. इसके बाद अदरक, लहसुन और मिर्च का पेस्ट डालकर भूनें. थोड़ी देर बाद मटर व पालक की प्यूरी डालकर पांच मिनट तक पकाएं. इसके बाद दो कप पानी डालकर पकाएं.
स्वाद के अनुसार नमक डालें और 2-3 मिनट तक खदका लगने दें. अंत में क्रीम डालें. पुदीने की पत्ती से सजाएं और गर्मागर्म परोसें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.2 (76 ratings)
4.2 avg from 76 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

हरी मटर का शोरबा एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे हरी मटर: 500 ग्राम, पालक: 150 ग्राम, प्याज: 100 ग्राम, जीरा: आधा चम्मच, तेज पत्ता: 2, हरी मिर्च: 5, अदरक: आधा चम्मच, लहसुन: एक चम्मच, तेल: 50 ग्राम, नमक: स्वादानुसार, पुदीना पत्ती: सजावट के लिए, क्रीम: 50 ग्राम और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes