लंच या डिनर में ऐसे बनाइए स्वादिष्ट आलू पोस्तो
Back
दाल-सब्‍जी वेज,लंच,डिनर

लंच या डिनर में ऐसे बनाइए स्वादिष्ट आलू पोस्तो

आलू को आपने कई तरह से बनाया होगा पर इस बार इसे बंगाली स्टाइल में बनाकर देखिए. आलू पोस्तो एक ऐसी बंगाली डिश है जिसे आप आसानी से घर पर बना सकते हैं.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 4 आलू (उबले और छिले हुए)
  • 4 टेबलस्पून खसखस
  • 1 प्याज (बारीक कटा हुआ)
  • 3 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)  , चुटकीभर कलौंजी, चुटकीभर हल्दी, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले खसखस को गरम पानी में आधे घंटे के लिए भिगोकर रख दें.
- तय समय के बाद पानी निकालकर, इसमें हरी मिर्च मिलाकर पीसते हुए इसका पेस्ट बना लें.
- अब मीडियम आंच पे एक कड़ाही में तेल गरम करें.
- तेल के गरम होते ही इसमें कलौंजी और प्याज डालकर सुनहरा होने तक भून लें.
- फिर इसमें पिसा हुआ पेस्ट डालकर 2-3 मिनट तक भूनें.
- अब उबले हुए आलू, हल्दी, नमक और आधा कप पानी डालकर मीडियम आंच पर पानी सूखने तक इसे पकाएं.
- तैयार है गर्मागर्म आलू पोस्तो. चावल के साथ सर्व करें और खाएं.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.5

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

लंच या डिनर में ऐसे बनाइए स्वादिष्ट आलू पोस्तो एक लोकप्रिय वेज,लंच,डिनर रेसिपी है, जिसे 4 आलू (उबले और छिले हुए) और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes