लंच या डिनर में बनाइए अमृतसरी अजवाइनी पनीर

लंच या डिनर में बनाइए अमृतसरी अजवाइनी पनीर

पनीर से बनी कई तरह की सब्जी आपने खाई होगी पर क्या कभी इसका अमृतसरी अजवाइनी स्वाद चखा है? यह खाने में बहुत ही लाजवाब लगता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 250 ग्राम पनीर (छोटे टुकड़ों में कटा हुआ)
  • 2 कप टोमैटो प्यूरी
  • 5-6 काजू बारीक कटा हुआ
  • 2-3 प्याज बारीक कटी हुई
  • 1 छोटा टुकड़ा अदरक (बारीक कटा हुआ)
  • 2 कली लहसुन (बारीक कटी हुई)
  • 1-2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
  • 1-2 पीस लौंग
  • 1 टेबलस्पून अजवाइन
  • 2 टेबलस्पून गरम मसाला पाउडर
  • 1 टेबलस्पून हल्दी पाउडर
  • 1 टेबलस्पून धनिया पाउडर
  • 1 टेबलस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 टेबलस्पून चीनी, नमक स्वादनुसार, तेल जरूरत के अनुसार, एक बड़ा चम्मच हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले प्याज,लहसुन,अदरक और हरी मिर्च को एक साथ पीसकर एक तरफ रख दें.

- अब काजू को भी पीस लें. और इसके बाद अजवाइन और लौंग भी एकसाथ पीसकर रख लें.

- मीडियम आंच में एक पैन में तेल डालकर गरम करें.

- तेल के गरम होते ही इसमें प्याज,लहसुन,अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट डालकर भूनें.

- इसके बाद इसमें बाकी के पिसे हुए मसाले, हल्दी पाउडर और नमक डालकर 3-4 मिनट तक भूनें.

- अब इसमें धनिया पाउडर,लाल मिर्च पाउडर और टोमैटो प्यूरी डालकर ढककर 5-6 मिनट तक पकाएं.

 

- इसके बाद इसमें पनीर,काजू और चीनी डालकर 3-4 मिनट पकाए.

- हरा धनिया ऊपर से डालकर आंच बंद कर दें. पराठे और पुदीना की चटनी के साथ परोसें.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.5 (4 ratings)
3.5 avg from 4 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

लंच या डिनर में बनाइए अमृतसरी अजवाइनी पनीर एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 250 ग्राम पनीर (छोटे टुकड़ों में कटा हुआ) और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes