ऐसे बनाइए ढाबा स्टाइल मशरूम करी

ऐसे बनाइए ढाबा स्टाइल मशरूम करी

मशरूम से एक नहीं बल्कि कई सारी चीजें बनाई जाती हैं. इन्हीं में से एक है मशरूम करी. जब इसे ढाबा स्टाइल में बनाया जाता है तो इसका स्वाद और भी मजेदार लगता है. 

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • एक कटोरी मशरूम, एक प्याज (टुकड़ों में कटा हुआ), एक टमाटर (टुकड़ों में कटा हुआ), एक इंच अदरक का टुकड़ा, लहसुन की 4-5 कलियां, बादाम 10 गिरी, एक छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, दो तेजपत्ता, एक इंच दालचीनी का टुकड़ा, एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक छोटा चम्मच गरम मसाला, एक छोटा चम्मच धनिया पाउडर, एक छोटा चम्मच कसूरी मेथी
  • स्वादानुसार नमक, तेल जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले मीडियम आंच में एक पैन गरम करने के लिए रखें.
- पैन के गरम होते ही इसमें प्याज, टमाटर, लहसुन डालकर 4-5 मिनट तक भूनें और आंच बंद कर दें.
- मिश्रण को ठंडाकर इसे मिक्सर जार में डालें और अदरक और बादाम के साथ पेस्ट बना लें.
- अगर पेस्ट ज्यादा गाढ़ा है और नहीं पिस रहा है तो इसमें थोड़ा-सा पानी डालकर पीस लें.
- अब मीडियम आंच में एक कड़ाही में तेल गरम करने के लिए रखें.
- तेल के गरम होते ही इसमें तेजपत्ता और दालचीनी डालकर भूनें.
- जब इसमें से भीनी खुशबू आने लगे तो तैयार किया हुआ पेस्ट डालकर भूनें.
- इसी बीच मशरूम को गीले कपड़े से पोछकर टुकड़ों में काट लें.
- जब पेस्ट तेल छोड़ने लगे तो इसमें हल्दी, गरम मसाला, लाल मिर्च और धनिया पाउडर मिलाएं.
- 1-2 मिनट भूनने के बाद मशरूम और नमक डालें.
- 2-3 मिनट और भूनने के बाद इसमें एक कप गरम पानी डालकर उबालें.
- जब ग्रेवी में अच्छी तरह उबाल आ जाए तो इसमें कसूरी मेथी डालकर 2-3 मिनट पकाकर आंच बंद कर दें.
- तैयार है मशरूम करी. हरे धनिये से गार्निश कर गर्मागर्म रोटियों के साथ सर्व करें.

ADVERTISEMENT

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.5

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ऐसे बनाइए ढाबा स्टाइल मशरूम करी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे एक कटोरी मशरूम, एक प्याज (टुकड़ों में कटा हुआ), एक टमाटर (टुकड़ों में कटा हुआ), एक इंच अदरक का टुकड़ा, लहसुन की 4-5 कलियां, बादाम 10 गिरी, एक छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, दो तेजपत्ता, एक इंच दालचीनी का टुकड़ा, एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक छोटा चम्मच गरम मसाला, एक छोटा चम्मच धनिया पाउडर, एक छोटा चम्मच कसूरी मेथी और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes