ऐसे बनाइए ढाबा स्टाइल राजमा
राजमा-चावल का नाम लेते ही बहुत से लोगों के मुंह में पानी आ जाता है. यूं तो राजमा की सब्जी कई तरह से बनती है. हम जो रेसिपी बता रहे हैं उसमें राजमा, चने और हरी मूंग दाल का इस्तेमाल किया है. राजमा की ऐसी
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 6 servings
- 1 बड़ी कटोरी भिगोए हुए राजमा
- 1/2 छोटी कटोरी भिगोई हुई साबुत मूंग
- 1/2 छोटी कटोरी भिगोए हुए चने
- 2 प्याज, टुकड़ों में काट लें
- 2 टमाटर, छोटे टुकड़ों में काट लें
- 4 हरी मिर्च, छोटे टुकड़ों में काट लें
- 7-8 लहसुन की कलियां, कूट लें
- 1 इंच अदरक का टुकड़ा, कूट लें
- 3 टेबल स्पून तेल
- 1 टेबल स्पून नमक
- 1 1/2 टेबल स्पून गरम मसाला
- 1/2 टी स्पून हल्दी
- 1/2 टी स्पून जीरा
- 1 इंच दालचीनी का टुकड़ा
- 4-5 लौंग
- 4-5 काली मिर्च
- 1/2 टी स्पून कसूरी मेथी, थोड़ा-सा पत्थर के फूल/ दगड़ फूल, प्रशर कूकर
विधि
- जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें जीरा, काली मिर्च, दालचीनी और दगड़ फूल डालें.
- आध मिनट भूनने के बाद तेल में अदरक, लहसुन और हरी मिर्च डालकर भूनें.
- इसके बाद तेल में प्याज डालें और अच्छी तरह मिक्स करें.
- प्याज गलने के लिए कूकर का ढक्कन ऊपर से रख दें.
- 1-2 मिनट के बाद प्याज में नमक डाल दें. ऐसा करने से प्याज जल्दी गल जाएगा.
- प्याज गलने लगे तो इसमें भिगोए राजमा, चने और मूंग डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
- 4-5 मिनट तक पकाने के बाद इसमें हल्दी, गरम मसाला डालकर अच्छी तरह मिला लें.
- इसके बाद इसमें टमाटर डालकर मिला लें.
- 4-5 मिनट तक तक ढककर पकाएं.
- फिर राजमा में 3 कप पानी डालें. ऊपर से कसूरी मेथी छिड़कर कूकर का ढक्कन लगा दें.
- धीमी आंच पर 8-10 सीटी लगा लें.
- प्रेशर खत्म होने के बाद ढक्कन खोलें और चावल के साथ गर्मागर्म परोसें.
ADVERTISEMENT
Browse by Category
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
ऐसे बनाइए ढाबा स्टाइल राजमा एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 बड़ी कटोरी भिगोए हुए राजमा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
ऐसे बनाइए ढाबा स्टाइल राजमा बनाने के लिए सबसे पहले 1 बड़ी कटोरी भिगोए हुए राजमा तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
ऐसे बनाइए ढाबा स्टाइल राजमा बनाने में लगभग 30 मिनट से 1 घंटा तैयारी का समय और 30 मिनट से 1 घंटा पकाने का समय लग सकता है।
यह ऐसे बनाइए ढाबा स्टाइल राजमा रेसिपी लगभग 4 - 6 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
ऐसे बनाइए ढाबा स्टाइल राजमा बनाने के लिए 1 बड़ी कटोरी भिगोए हुए राजमा के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, ऐसे बनाइए ढाबा स्टाइल राजमा को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
ऐसे बनाइए ढाबा स्टाइल राजमा का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
ऐसे बनाइए ढाबा स्टाइल राजमा एक लोकप्रिय इंडियन वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT