ऐसे बनाइए हैदराबादी पालक पनीर
Back
दाल-सब्‍जी वेज,पार्टी,डिनर

ऐसे बनाइए हैदराबादी पालक पनीर

ज्यादातर पनीर सभी का फेवरेट होता है. कई तरह के पनीर की सब्जी आपने खाई होंगी. इसलिए आज हम आपके लिए लाए हैं, हैदराबादी पनीर की रेसिपी. हालांकि, देखने में तो यह पालक पनीर जैसा लगता है, लेकिन यह बनाने में

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 250 पालक
  • 1 प्याज कटी हुई
  • 1 टीस्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट
  • 1/2 कप टमाटर कटा हुआ
  • 3/4 कप हरा धनिया
  • 1/2 कप पानी
  • 1 टीस्पून जीरा
  • 1 टीस्पून धनिया पाउडर
  • 1/4 टीस्पून जीरा पाउडर
  • 1 तेज पत्ता
  • 1 टुकड़ा दालचीनी
  • 2 इलायची
  • 3 लौंग
  • 2 टेबलस्पून दही
  • 2 टेबलस्पून क्रीम
  • 1 कप पनीर के टुकड़े
  • 1/4 टीस्पून कसूरी मेथी
  • 2 हरी मिर्चनमक स्वादानुसारतेल जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 1 - 2
- हैदराबादी पनीर बनाने के लिए सबसे पहले मीडियम आंच पर एक कड़ाही में तेल गर्म करने के लिए रख लें.
- तेल के गरम होते ही इसमें प्याज, अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर हल्का भून लें.
- अब टमाटर डालकर इनके सॉफ्ट होने तक भूनें.
- इसके बाद पालक और धनिया डालकर पकाएं.
- पालक के सॉफ्ट होते ही आंच बंदकर इसे ठंडा होने के लिए रख दें.
- ठंडा होने पर ग्राइंडर जार में पालक का पेस्ट बना लें.
- अब मीडियम आंच पर पैन में तेल गर्म करने के लिए रख दें.
- इसमें जीरा, तेज पत्ता, दालचीनी, इलायची और लौंग डालकर हल्का भून लें.
- अब पालक का पेस्ट डालकर कुछ देर पका लें.
- अब इसमें दही और क्रीम डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें और 1-2 मिनट तक पका लें.
- जीरा पाउडर, धनिया पाउडर और नमक मिलाकर 2 मिनट तक और पकाएं.
(आप चाहें तो जरूरत के अुनसार पानी डाल सकते हैं).
- अब पनीर डालकर 5 मिनट तक ढककर पका लें.
- ऊपर से गरम मसाला और कसूरी मेथी डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर आंच बंद कर दें.
- तैयार है हैदराबादी पनीर. रोटी या नान के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.7 (6 ratings)
3.7 avg from 6 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ऐसे बनाइए हैदराबादी पालक पनीर एक लोकप्रिय वेज,पार्टी,डिनर रेसिपी है, जिसे 250 पालक और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes