लहसुन की सब्जी की बढ़िया रेसिपी

लहसुन की सब्जी की बढ़िया रेसिपी

ठंड और बारिश में लहसुन खाने से शरीर को गर्माहट मिलती है. वहीं रोजाना सुबह शहद और लहसुन के सेवन से पौरुषत्व में बढ़ोतरी होती है. लहसुन ज्यादातर सब्जियों का जायका बढ़ा देती है. लेकिन गुजरात और राजस्थान

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 6 servings

  • 250 ग्राम लहसुन (Garlic)
  • 1/2 टीस्पून हल्दी
  • 1 टीस्पून नमक
  • 1/4 टीस्पून जीरा
  • 1/4 टीस्पून राई
  • 3 हरी मिर्च
  • 1 टेबलस्पून कद्दूकस लहसुन
  • 1 टेबलस्पून कद्दूकस अदरक
  • 1/2 कप बारीक कटी प्याज
  • 2 चुटकी हींग
  • 1 टेबलस्पून कश्मीरी लाल मिर्च
  • 2 टमाटर की प्यूरी/कद्दूकस कर लें
  • 1/2 कटोरी नमकीन (पाउडर बना लें)
  • 1 टेबलस्पून बारीक कटी धनियापत्ती
  • 1 टेबलस्पून धनिया पाउडर
  • 1/2 टेबलस्पून पावभाजी मसाला
  • 1/2 कप पानी

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 4 - 6
- लहसुन की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले लहसुन की पोथी को अच्छी तरह साफ कर लें. इसके ऊपर की एक परत निकालनी है.
- कलियां अलग नहीं करनी हैं.
- लहसुन की कलियों को पानी में डालकर एक-दो बार धो लें.
- धोने के बाद लसहुन की पोथी में थोड़ा-सा नमक और हल्दी छिड़क दें.
- इसके बाद साबुत लहसुन की पोथी को इडली वाले खांचे में रख दें.
- इडली कूकर में एक गिलास पानी डालकर मीडियम आंच पर रखकर 12-15 मिनट तक स्टीम कर कर लें.
- अगर इडली कूकर नहीं है तो जिस बर्तन में उबालना है उसमें पानी डालकर उसका मुंह कपड़े से बांध दें.
- आंच इस बर्तन को रखें और कपड़े पर लहसुन की पोथी रखें और एक कटोरी से ढंक दें. इस तरीके से लहसुन पक जाएंगी.
- आप नॉर्मल कूकर में लहसुन को स्टीम कर सकती हैं.
- इसके बाद मीडियम आंच पर एक कड़ाही में तेल डालकर गर्म करें.
- तेल के गर्म होने पर इसमें हींग डालें. फिर राई, जीरा, लहसुन-अदरक, हरी मिर्च और प्याज डालकर चलाते हुए भूनें.
- जब प्याज हल्की-सी ब्राउन होने लगे तो तेल में हल्दी डालें.
- हल्दी के बाद कश्मीरी लाल मिर्च डालें.
- इसके बाद तेल में कद्दूकस किया हुआ टमाटर डालें.
- इसके साथ नमक डालकर ग्रेवी को ढककर अच्छी तरह पकाएं.
- 8-10 मिनट में ग्रेवी अच्छी तरह पक जाएगी.
- अब इसमें नमकीन का पाउडर, स्टीम की हुई लहसुन और आधा कप पानी डालकर अच्छी तरह मिला लें.
- ढककर 5 मिनट और पका लें.
- आखिर में डालें धनियापत्ती, धनिया पाउडर और पाव भाजी मसाला.
- अच्छी तरह मिलाकर आंच से उताल लें.
- तैयार लहसुन की सब्जी को रोटी और चावल के साथ खाएं-खिलाएं.
- वैसे अगर इस सब्जी का असली स्वाद लेना हो तो बाजरे की रोटी, बाजरे का रोटला या मक्के की रोटी के साथ खाएं.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.2 (18 ratings)
4.2 avg from 18 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

लहसुन की सब्जी की बढ़िया रेसिपी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 250 ग्राम लहसुन (Garlic) और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes