लंच में ऐसे बनाइए मेथी मसाला भिंडी
मेथी मसाला भिंडी बनाने के लिए पहले कुछ साबुत मसालों को रोस्टकर मसाला तैयार किया जाता है. फिर इस मसाले में भिंडी को मैरिनेट करके कुछ देर रखा जाता है, उसके बाद प्याज, टमाटर की ग्रेवी में पकाया जाता है.
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- रोस्ट करने के लिए खड़े मसाले
- 1 टेबलस्पून साबुत धनिया
- 1 टेबलस्पून सौंफ
- 1 टीस्पून जीरा
- 3 साबुत लाल मिर्च
- 2 टेबलस्पून अमचूर
- 2 टेबलस्पून बेसन
- 1 टीस्पून नमक
- 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
- 1 टीस्पून हल्दी, सब्जी पकाने के लिए
- 400 ग्राम भिंडी
- 2 टेबलस्पून सरसों का तेल
- 2 टेबलस्पून तेल
- 1/2 टीस्पून हींग
- 1/2 टीस्पून जीरा
- 2 प्याज, बारीक स्लाइस में काट लें
- 1 1/2 टीस्पून नमक
- 2 टेबलस्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट
- 2 टमाटर, टुकड़ों में काट लें
- 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
- 1/2 टीस्पून हल्दी पाउडर
- 1 कप पानी
- 2 हरी मिर्च
- 200 ग्राम मेथी की पत्तियां
- 1 टीस्पून गरम मसाला
विधि
- इसके लिए धीमी आंच पर एक पैन रखें. इसमें साबुत धनिया, सौंफ, जीरा, साबुत लाल मिर्च, अमचूर, बेसन, नमक, लाल मिर्च पाउडर और हल्दी डालकर 3-5 मिनट तक चलाते हुए रोस्ट कर लें.
- रोस्ट करने के बाद इन सारे मसालों को एक प्लेट पर निकाल लें.
- ठंडा होने के बाद मसालों को पीस लें.
- भिंडी को धो लें. कपड़े पोछकर साफ कर लें और बड़े-बड़े टुकड़ों में काट लें.
- भिंडी के टुकड़ों के बड़े बर्तन में डालें. इसमें पिसा हुआ मसाला, सरसों का तेल डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
- मसाला लगी भिंडी को 15 मिनट तक मैरिनेट करके रख दें.
- इसके बाद मीडियम आंच में कड़ाही रखें. इसमें बचा हुआ सरसों का तेल और नॉर्मल तेल डालकर गर्म करें.
- गर्म तेल में हींग और जीरा डालकर तड़काएं. इसके बाद इसमें प्याज डालकर 4-5 मिनट तक पका लें.
- इसके बाद कड़ाही में नमक, अदरक लहसुन का पेस्ट डालें और अच्छी तरह मिलाकर पकाएं.
- इसके बाद इसमें कटे हुए टमाटर डालकर गलने तक पकाएं.
- टमाटर के गलने के बाद इसमें लाल मिर्च, हल्दी डालें और मिला लें.
- ग्रेवी पकने के बाद इसमें पानी, हरी मिर्च और मेथी की पत्तियां डालकर अच्छी तरह मिला लें.
- 7-8 मिनट तक पकाने के बाद इसमें मैरिनेट की हुई भिंडी डालकर मिला लें.
- धीमी आंच रखें और ढककर 20 मिनट तक पकाएं.
- बीच-बीच में चलाते रहे हैं. तय समय बाद ढक्कन हटाकर गरम मसाला मिला दें.
- ढककर 2-3 मिनट तक पकाकर आंच से उतार लें.
- गर्मागर्म मेथी भिंडी मसाला सर्व करें.
ADVERTISEMENT
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
लंच में ऐसे बनाइए मेथी मसाला भिंडी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे रोस्ट करने के लिए खड़े मसाले और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
लंच में ऐसे बनाइए मेथी मसाला भिंडी बनाने के लिए सबसे पहले रोस्ट करने के लिए खड़े मसाले तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
लंच में ऐसे बनाइए मेथी मसाला भिंडी बनाने में लगभग 30 मिनट से 1 घंटा तैयारी का समय और 30 मिनट से 1 घंटा पकाने का समय लग सकता है।
यह लंच में ऐसे बनाइए मेथी मसाला भिंडी रेसिपी लगभग 4 लोगों लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
लंच में ऐसे बनाइए मेथी मसाला भिंडी बनाने के लिए रोस्ट करने के लिए खड़े मसाले के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, लंच में ऐसे बनाइए मेथी मसाला भिंडी को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
लंच में ऐसे बनाइए मेथी मसाला भिंडी का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
लंच में ऐसे बनाइए मेथी मसाला भिंडी एक लोकप्रिय इंडियन वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT