लंच में बेस्ट रहेगा ये मेथी पालक साग

लंच में बेस्ट रहेगा ये मेथी पालक साग

आपने मेथी और पालक की सब्जी अलग-अलग बनाकर तो कई बार खाई होगी, लेकिन अब जानिए मेथी और पालक का कॉम्बो साग कैसे बनाया जाता है. यानी हमारी इस रेसिपी में मेथी और पालक को एकसाथ मिलाकर सब्जी बनाई गई है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 1 कप मेथी
  • 2 कप पालक
  • 2 कली लहसुन की
  • 1/2 टीस्पून जीरा
  • 2 टीस्पून जीरा पाउडर
  • 2 हरी मिर्च, नमक स्वादानुसार1 टेबलस्पून तेल

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 1 - 2
- सबसे पहले मेथी, पालक, लहसुन और हरी मिर्च को धोकर काट लें.
- अब तेज आंच पर दोनों बर्नर पर दो बर्तनों में पानी उबलने के लिए रख लें.
- एक में मेथी और दूसरे में पालक डालकर उबला लें.
- दोनों के उबल जाने के बाद छलनी से छानकर अलग कर लें और ठंडा होने के लिए रख दें.
- दोनों के ठंडा हो जाने के बाद ग्राइंडर जार में पहले मेथी डालकर पेस्ट बना लें. फिर पालक का पेस्ट भी बना लें.
- अब मीडियम आंच पर एक पैन में तेल गर्म करने के लिए रख दें.
- तेल के गर्म होते ही जीरा, लहसुन और हरी मिर्च डालकर तड़काएं.
- अब पालक और मेथी का पेस्ट डालकर कड़छी से चलाते हुए मिक्स कर लें.
- इसमें जीरा पाउडर और नमक डालकर 2 मिनट तक पकने दें.
- अब देसी घी डालकर धीमी आंच पर 5 मिनट तक पकने दें.
- तय समय के बाद आंच बंद कर दें.
- तैयार है गरमागरम मेथी और पालक की सब्जी. गेहूं की रोटी के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.6 (12 ratings)
3.6 avg from 12 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

लंच में बेस्ट रहेगा ये मेथी पालक साग एक लोकप्रिय वेज,लंच रेसिपी है, जिसे 1 कप मेथी और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes